फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Industrial sector will be built on 100 acres in Beed Farm

Hisar News: बीड फार्म में 100 एकड़ में बनेगा औद्योगिक सेक्टर

Thu, 07 Sep 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 07 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Industrial sector will be built on 100 acres in Beed Farm
 गांव ढाणा कलां में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबो​धित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
हांसी। विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री हांसी के केसी फार्म पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हांसी में 100 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल सेक्टर व खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। सीएम ने लघु सचिवालय से भाईजी होटल तक सड़क को नया बनाने, हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्राइमरी स्कूल खोलने की मांगों को पूरा किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा इंडस्ट्रियल सेक्टर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग की ओर से तैयार किया जाएगा। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने पहले फिजिबिलिटी जांची थी। बीड फार्म में कृषि विभाग की जमीन पर इस सेक्टर को बनाया जाएगा। यह सेक्टर के बनने से शहर में रोजगार के अवसर बढेंगे। बता दें कि अभी तक हांसी में न तो कोई इंडस्ट्रियल सेक्टर व न ही इंडस्ट्री एरिया। यहां के इंडस्ट्री व फैक्टरी शहर से बाहर हैं। हिसार रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के रोड भी कच्चे हैं। विधायक विनोद भयाना ने मंच पर कहा कि इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री से मिले थे। हांसी को जिला बनाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक ने यह मांग रखी थी। जब भी प्रदेश में कोई जिला बनेगा तो पहले हांसी जिला बनेगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 19 हजार समस्याएं आई हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इनमें से 2500 पूरी की जा चुकी हैं और 13 हजार की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। जनसंवाद में आने वाली सभी समस्याओं का रिकॉर्ड रख उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हरियाणा सबसे ज्यादा पेंशन देता है। आसपास के यूपी, पंजाब, राजस्थान के लोग यहां फर्जी पता बनवा कर पेंशन बनवा रहे हैं। हमने यह तय किया है कि 15 वर्ष से हरियाणा में रहने वालों की ही पेंशन बनेगी। हांसी को जिला बनाने पर बोले जिला बनाने का सरकार का सामूहिक निर्णय होता है। जब भी कोई विचार करेंगे तो देखेंगे।








मुख्यमंत्री ने की नई घोषणाएं
कुलाना गांव के 10वीं तक के स्कूल को 12वीं तक किया जाएगा अपग्रेड, स्कूल में बनेगी लाइब्रेरी।
कुलाना की फिरनी को पक्का करने, शेड्यूल रूट निर्धारित करके बस चलाने, बस क्यू शेल्टर का निर्माण।
कुलाना से खरड़, कुलाना से लालपुरा और कुलाना से भाटला तक सड़क मरम्मत।
शिवधाम योजना के तहत गावों के श्मशान घाट और कब्रिस्तान में चहारदीवारी, रास्ते को पक्का, शेड निर्माण।
पीने के पानी की व्यवस्था करने, गांव के दोनों तालाबों पर घाट बनाने और चहारदीवारी बनाने की घोषणा की।
बिजलीघर में 4 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाएंगे।
ग्रामीण 12 एकड़ जमीन देेंगे तो गांव के खरीद केंद्र को सब यार्ड बनाने की मंजूरी, 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला परिषद की ओर से गांव के खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक से लेकर बुनियादी खेल सुविधाएं उपलब्ध।
स्कूल में वोकेशनल कक्षाएं शुरू करने के निर्देश।
गांव शेखपुरा में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा।
शेखपुरा को सैनीपुरा फीडर से बिजली आपूर्ति करने के निर्देश।
गांव कुतुबपुर में पीने के पानी की सप्लाई को भाखड़ा से जोड़ने, ढाणी पाल से सैनीपुरा सड़क की मरम्मत।
भाटला में मैन चौपाल के निर्माण करने की भी घोषणा की।
---------------------
थुराना में लगभग 14.50 करोड़ रुपये से पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
तीन सड़कों का निर्माण व कच्ची फिरनी को पक्की करने की घोषणा।
15 गलियों को पक्का और तीन श्मशान घाट की चहारदिवारी, पेयजल, रास्ते एवं कब्रिस्तान का रास्ता पक्का करना।
अनुसूचित जाति की बस्ती में बरसाती पानी की निकासी व भाटोल रोड पर खेतों में जलभराव की निकासी करने के कार्य को मंजूरी।
-----------------
गांव ढाणा में खेल स्टेडियम में सामान सहित स्टाफ की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
श्मशान घाट का रास्ता पक्का बनवाया जाएगा।
गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण और गांव में पुस्तकालय बनाने की भी स्वीकृति।
चार एकड़ में गोशाला बनाने की घोषणा।
अनुसूचित वर्ग के लिए धर्मशाला बनाने की घोषणा की।
गोशाला के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा।





करंट से मौत पर किसान के परिवार को दी सांत्वना
गांव थुराना में बुधवार को खेत में बिजली का करंट लगने से 32 वर्षीय किसान की मौत हो गई। इसका पता चलने पर सीएम ने किसान के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। ढाणा कलां में छोटी बच्ची कीर्ति व रेखा को टीशर्ट देकर सम्मानित किया। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव कुलाना के लक्ष्य व सुरेंद्र को मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर बधाई कार्ड प्रेषित किया।


ज्यादा जनसंख्या दिखाकर ले रहे ज्यादा ग्रांट
सीएम ने गांव ढाणा में लोगों ने सीएम को बताया कि गांव आबादी करीब 6 हजार है। सीएम ने कहा कि पीपीपी के अनुसार गांव की आबादी 7638 है। सीएम ने एडीसी को डोर टू डोर सर्वे करवाने के लिए कहा। सीएम बोले ज्यादा जनसंख्या दिखा कर ज्यादा ग्रांट ले जाने के लिए ऐसा किया जाता है।

रोडवेज अधिकारियों से कहा बहुत होशियार हो
गांव कुलाना में ग्रामीणों ने रोडवेज बस की मांग रखी। इस पर बस स्टैंड के एसएस सुधीर ने सीएम को बताया कि रोडवेज बस चार दिन पहले चला दी। सीएम ने उन्हें कहा कि बहुत होशियार हो, पता था कि मैं आ रहा हूं। इसलिए पहले ही बस चला दी। सीएम ने ग्रामीणों से कहा कि वह समय निर्धारित करें, उस समय बस आएगी।

सरपंच प्रतिनिधियों को नहीं बोलने दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महिलाओं को बराबर की साझेदारी दी है। अगर कोई सरपंच प्रतिनिधि यहां आया है तो उसे बोलने नहीं दिया जाएगा। केवल सरपंच ही माइक पर अपनी मांग रखेंगे। गांव कुलाना में सरपंच कॉफी घोड़ेला से सीएम ने कुछ पूछा तो वह ठीक से जानकारी नहीं दे सकी। सीएम ने उन्हें कहा कि आपको जानकारी नहीं है। पति काम देखते होंगे।

दयाल सिंह कॉलोनी को हांसी में शामिल करने का प्रस्ताव
दयाल सिंह कॉलोनी के सरपंच श्याम खांडा द्वारा पेयजल की समस्या रखी। नया बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग की। जिस पर सीएम ने कहा कि हांसी के साथ लगता गांव है तो इसे शहर में मिला देते हैं। सुविधाएं ज्यादा मिलेंगी। उन्होंने सरपंच को इसके लिए प्रस्ताव पास करके भेजने के लिए कहा।
दिल्ली-पंजाब के सीएम पढ़ा रहे उल्टा पाठ


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देश एक चुनाव अच्छा सिस्टम है। दुनिया के अच्छे देशों में एक चुनाव ही होता है। आजादी के बाद से देश में 1967 तक एक साथ ही चुनाव होते थे। इसके बाद से अलग-अलग चुनाव शुरू हुए। दिल्ली व पंजाब वाला सीएम उल्टे पाठ पठाता है। अगर दिल्ली में धुआं उठता है तो हरियाणा का नाम लगा देते हैं। इस मौके पर सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, हांसी विधायक विनोद भयाना, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, डीसी उत्तम सिंह, हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, एसडीएम मोहित महराणा, नारनौंद एसडीएम विकास यादव आदि मौजूद रहे।





चांद पर लगवाएंगे फैक्टरी
गांव भाटोल जाटान की महिला सुमन ने कहा कि गांव में फैक्टरी लगाई जाए जिससे लोगों को रोजगार मिले। महिला से सीएम बार-बार पूछते रहे कि गांव में स्वयं सहायता समूह के बारे में बताया जाए, लेकिन महिला फैक्टरी की मांग पर अड़ी रही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अगली बार चंद्रमा पर चंद्रयान-4 जाएगा तो उसमें फैक्टरी लगवा देंगे। इस पर पंडाल में खूब ठहाके लगे।
वहीं, ग्रामीण द्वारा लड़कियों के स्कूल की मांग की गई। इसके लिए एक हाल कमरा तैयार किया जाना था। जिस पर उन्होंने डीईओ से पूछा। डीईओ चश्मा लगाने लगे तो सीएम ने कहा कि चश्मा लगा लो, चाहे दो मिनट और ले लो। काम करके ही जाऊंगा।



स्टे शब्द से बहुत समस्या झेलनी पड़ रही
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाईकोर्ट में सरकार के कई प्रोजेक्ट को लेकर रटे रटाए शब्द स्टे से लोगों को बहुत समस्या झेलनी पड़ती है। कोर्ट के लोगों से बात करके हल निकालने का रास्ता निकालेंगे कि सरकारी निर्णय में हस्तक्षेप कम किया जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर उन्होंने कहा कि व्यवस्था के हिसाब से चलना पड़ता है। कितना भी अच्छा प्रोजेक्ट हो, इसमें हाईकोर्ट जाते हैं। कोर्ट के रटे रटाए शब्द स्टे से लोगों को बहुत समस्या झेलनी पड़ती है। शिकायत करने वाले लोग अनाप-शनाप विषय निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed