{"_id":"6689c66620a5a52c5f0d2a04","slug":"indrajit-expressed-his-pain-at-not-being-made-a-cabinet-minister-hisar-news-c-21-hsr1013-415882-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंद्रजीत को कैबिनेट मंत्री न बनने का दर्द छलका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंद्रजीत को कैबिनेट मंत्री न बनने का दर्द छलका
Sun, 07 Jul 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन (स्वतंत्र प्रभार) एवं संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के संबोधन में कैबिनेट मंत्री न बनाने का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से दक्षिण हरियाणा के लोगों में रोष है। इतिहास के हिसाब से भी देखा जाए तो वे सबसे पुराने राज्यमंत्री हैं।
राव इंद्रजीत हिसार बार एसोसिएशन के सभागार में जिले के अधिवक्ताओं की ओर से सम्मान समारोह समारोह के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। यहां उनको कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने पर दक्षिण हरियाणा के लोगों में रोष को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
प्रदेश में भाजपा के सीएम चेहरा के सवाल पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पार्टी तय कर चुकी है कि नायब सिंह सीएम का चेहरा होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इंसाफ मंच के सक्रिय होने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आरती इंसाफ मंच की संचालक हैं। इस मंच ने कोरोना काल में लोगों के लिए बेहतरीन काम किया है। यह राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक मंच है।
विज्ञापन
ईको ग्रीन कंपनी के जरिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने उठाए भ्रष्टाचार पर सवाल
राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम में कूड़ा उठाने वाली कंपनी के जरिए भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में वर्ष 2018 में यह एजेंसी चयनित की गई थी। ईको ग्रीन नाम की इस कंपनी में चीन का पैसा लगा है। पूरा मलबा साफ करने के लिए इस कंपनी को काम सौंपा गया था। कंपनी ने कुछ भी काम नहीं किया। हरियाणा सरकार से निवेदन है कि इस कंपनी की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराए। जो अधिकारी और नेता इसमें दोषी मिलें उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।