फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   India's flag raised: Dr. Ishu Bishnoi raised the country's prestige on the international stage

भारत का परचम लहराया: डॉ. इशु बिश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
India's flag raised: Dr. Ishu Bishnoi raised the country's prestige on the international stage
वियतनाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के न्यूरोसर्जन डॉ. इशू। 
अग्रोहा। वियतनाम के द नांग शहर में 6 से 8 नवंबर तक आयोजित 24वें वियतनामी न्यूरोसर्जरी सम्मेलन और 9वें इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ मिनिमली इनवेसिव न्यूरोसर्जरी कांग्रेस में भारत के लिए गौरव का क्षण रहा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जन डॉ. इशु बिश्नोई ने इस वैश्विक मंच पर रप्चर एंटीरियर सर्कुलेशन एन्यूरिज़्म क्लिपिंग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत कर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन न्यूरोसर्जरी के नवीन शोध, उन्नत तकनीकों और जटिल मस्तिष्क रोगों के उपचार पर होने वाली चर्चाओं का प्रमुख केंद्र माना जाता है। डॉ. बिश्नोई की सहभागिता ने भारतीय न्यूरोसर्जरी की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूती दी है।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने फटे हुए (रप्चर) एन्यूरिज्म के उपचार में मिनी क्रैनियोटॉमी जैसी न्यूनतम आक्रामक तकनीक की उपयोगिता और सफलता पर विस्तार से जानकारी दी। माइक्रोस्कोपिक तकनीक और आधुनिक सर्जिकल उपकरणों की मदद से सीमित खुलावट वाली यह प्रक्रिया सुरक्षित और बेहतर परिणाम देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऑपरेशन के दौरान संभावित रक्तस्राव सहित अन्य जटिल स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रकाश डाला, जिन्हें विश्वभर के न्यूरोसर्जनों ने सराहा। सम्मेलन समिति ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा, एमएस डॉ. राजीव चौहान सहित पूरे कॉलेज परिवार ने डॉ. इशु बिश्नोई को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed