{"_id":"5e20bbdc8ebc3e4b5c63487e","slug":"inaguration-in-gju-hisar-news-rtk537656935","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजवि : विधायक डॉ. गुप्ता ने पांच मंजिला अंतरराष्ट्रीय छात्रावास का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजवि : विधायक डॉ. गुप्ता ने पांच मंजिला अंतरराष्ट्रीय छात्रावास का किया शिलान्यास
विज्ञापन
inaguration in gju
- फोटो : Hisar
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से 4623 वर्गमीटर में बनने वाले पांच मंजिला अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 8.56 करोड़ रुपये की लागत से बने अमृता देवी भवन (गर्ल्स हॉस्टल नंबर 4 के तृतीय चरण) का उद्घाटन किया। नवनिर्मित भवन में 144 छात्राओं के लिए 48 कमरे व आवश्यकता के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार से उन्होंने 8 करोड़ रुपये की लागत से बने टीचिंग ब्लॉक नंबर 8 का भी उद्घाटन किया। डॉ. गुप्ता ने 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 2110 वर्गमीटर में बनने वाले ई-टाइप मकानों की परियोजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार मनोहर लाल की ओर से उन्होंने ये उद्घाटन व शिलान्यास किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल भी उपस्थित रहे।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने इंटरनेशनल हॉस्टल, अमृता देवी भवन, ई-टाइप आवास तथा टीचिंग ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया और वहां प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के निर्माण से विश्वविद्यालय के साथ-साथ हिसार का भी गौरव बढ़ेगा। विश्वविद्यालय में विश्व स्तर की सुविधाएं होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए यह आवश्यक है कि उसके बारे में जनधारणा अच्छी हो। अंतरराष्ट्रीय छात्रावास जैसी सुविधाएं संस्थान के स्तर को और अधिक बढ़ाती हैं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का शोध, शैक्षणिक व अन्य सभी प्रकार का ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता सुनील ग्रोवर ने बताया कि विश्वविद्यालय का शिक्षण खंड-8 व लड़कियों का छात्रावास फेज-3 की नई इमारतें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
ये रहे मौजूद
हॉस्टल चीफ वार्डन प्रो. संदीप राणा, परीक्षा नियंत्रक यशपाल सिंगला, फिजिक्स विभाग की चेयरपर्सन प्रो. सुजाता सांगी, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. आशीष गोयल, प्रो. देवेंद्र मोहन, प्रो. स्नेहलता गोयल, डॉ. हरदेव सिंह, डॉ. डेविड जोसेफ, कार्यकारी अभियंता सुनील ग्रोवर, रघुबीर सुंडा, एसडीओ संदीप गौरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार दिनेश चुघ, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, लोकसभा निगरानी समिति अध्यक्ष मंदीप मलिक, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, मार्केट कमेटी चैयरमेन महाबीर जांगड़ा, रामचंद्र जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई, राजकुमार इंदौरा, सतीश सुर्लिया, कप्तान नरेंद्र शर्मा तथा लोकेश असीजा सहित पार्टी पदाधिकारी और विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।