{"_id":"6994a39bc3b3f682c7026d53","slug":"in-the-wrestling-arena-the-girls-defeated-the-boys-and-won-the-title-hisar-news-c-21-hsr1020-813451-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुश्ती दंगल में छोरियों ने छोरों को चित कर जीत लिए खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुश्ती दंगल में छोरियों ने छोरों को चित कर जीत लिए खिताब
विज्ञापन
दंगल में जीत के बाद जानवी का हाथ ऊपर करते रेफरी।
हिसार। आदमपुर क्षेत्र के असरावां गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती दंगल में धाकड़ छोरियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किए।
मानवी कुश्ती एकेडमी सलेमगढ़ के कोच गुरदीप बैनीवाल के मार्गदर्शन में गांव सलेमगढ़ की जानवी ने ओपन कुश्ती दंगल में दुर्जनपुर के शुभम को पराजित किया। इसके बाद सलेमगढ़ की आशा पहलवान ने काजला निवासी मंदीप को चित कर शानदार जीत दर्ज की।
कोच गुरदीप ने बताया कि जगान और असरावां गांव की पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में शिव भगवान के प्राचीन मंदिर परिसर में यह दंगल आयोजित किया गया, जिसमें करीब 250 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। स्पर्धा में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, झज्जर सहित कई जिलों से पहलवान पहुंचे। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित दंगल में 50 रुपये की छोटी कुश्ती से लेकर 1,100 रुपये तक की कुश्तियां कराई गईं। संवाद