फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the trial, the coordination of the hands and feet of the players was seen

ट्रायल में खिलाड़ियों के हाथ-पांव का देखा तालमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the trial, the coordination of the hands and feet of the players was seen
हिसार। साई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में मंगलवार को खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया के तहत बॉक्सिंग के ट्रायल लिए गए। सुबह मोटर एबिलिटी टेस्ट हुए। इसके तहत खिलाड़ियों की दौड़ करवाई गई। शाम को बॉक्सिंग के ट्रायल लिए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों के हाथ-पांव का तालमेल, बैलेंस, मसल्स, पैरों की मूवमेंट आदि चेक किए गए। बुधवार को बॉक्सिंग के ट्रायल के साथ-साथ कुश्ती खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुश्ती में 14 से 20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती की चयन प्रक्रिया में आने वाले खिलाड़ियों के पास डिस्ट्रिक्ट और स्टेट में मेडल होना जरूरी है। या फिर नेशनल में पार्टिसिपेट हो या फिर मेडल हो। नेशनल में मेडल वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सबसे पहले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। उसके बाद सामान्य टेस्ट होंगे। टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद टॉप खिलाड़ियों की रिपोर्ट साई मुख्यालय सोनीपत भेजी जाएगी। जहां से खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल होगी। उल्लेखनीय है कि बॉक्सिंग की चयन प्रक्रिया में हरियाणा, राजस्थान, झारखंड सहित अन्य राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन से पहले ये दिखाना होगा
निवास प्रमाणपत्र
जन्म प्रमाणपत्र
आधार कार्ड
खेल उपलब्धियों के ऑरिजनल सर्टिफिकेट
फिटनेस का मेडिकल सर्टिफिकेट
दो पासपोर्ट फोटो
कोरोना की जांच रिपोर्ट
कुश्ती में रखी गईं 10 वेट कैटेगिरी
कुश्ती में 10 वेट कैटेगिरी रखी गई हैं। इस वेट कैटेगिरी में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 112 किलोग्राम भारवर्ग शामिल हैं।
16 अगस्त से खुलेगा साई सेंटर
कोरोना केस शून्य होने के बाद 16 अगस्त से साई सेंटर खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी एथलेटिक और हॉकी खिलाड़ियों को ही आने की अनुमति दी गई है। यहां आने वाले खिलाड़ियों को पहले क्वारंटीन किया जाएगा। उधर, कोरोना से बचाव को लेकर साई की ओर से हॉस्टल को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोच की ओर से खिलाड़ियों को भी सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग के ट्रायल के अलावा आज से कुश्ती खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद सामान्य टेस्ट शुरू होंगे। - हरभजन सिंह, प्रभारी, साई, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed