फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the Rugby Football Championship team of Sonipat and rohtak became the winner

रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप: लड़कों के सीनियर वर्ग में सोनीपत तो लड़कियों में रोहतक बना विजेता

Sat, 04 Dec 2021 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 09:10 PM IST
सार

रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप में लड़कों के सीनियर वर्ग में सोनीपत विजेता तो हिसार उपविजेता रहा। वहीं लड़कियों में रोहतक की टीम ने बाजी मारी वहीं फतेहाबाद की टीम उपविजेता बनी।

विज्ञापन
In the Rugby Football Championship team of Sonipat and rohtak became the winner
विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राज्य स्तरीय रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में हिसार, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, जींद सहित अन्य जिलों से पहुंचे महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में करवाई गई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में संजीव गंगवा, स्कूल के डायरेक्टर अनिल मान ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों के सीनियर वर्ग में सोनीपत की टीम विजेता बनी तो हिसार उपविजेता रहा। इसी प्रकार भिवानी तीसरे और जींद चौथे स्थान पर रहा। वहीं प्रिंस खत्री, अजय देशवाल, नीरज खत्री और मोहित खत्री को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार लड़कियों के सीनियर वर्ग में रोहतक ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर फतेहाबाद और तृतीय स्थान पर सोनीपत रहा। अंडर-18 के जूनियर वर्ग में लड़कियों में हिसार प्रथम, रोहतक द्वितीय और फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान हासिल करने वालों में सभी लड़कियां ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खासा महाजन की छात्रा हैं। अंडर-18 के जूनियर वर्ग में लड़कों में जींद चैंपियन बना। करनाल दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः उपलब्धि: कृषि विश्वविद्यालयों में एनडीआरआई को पांचवीं बार मिली देश में पहली रैंक, आईसीएआर की ओर से रैंकिंग जारी

 

इस अवसर पर एमेच्योर कबड्डी फाउंडेशन के सेक्रेटरी कुलदीप दलाल, आंबेडकर फाउंडेशन से रणबीर, सरविंद्र डबास, संजय, एचएस भादू, कृष्ण गोदारा, नरेश मान, मनीष खत्री, भीम सैन, दीपक कुमार सिंह, पहलवान राजेश कुमार, सुरेश फगड़िया, सुरेश कुमार, सुरेंद्र मलिक, संजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed