फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI got the first rank in the country for the fifth time in agricultural universities

उपलब्धि: कृषि विश्वविद्यालयों में एनडीआरआई को पांचवीं बार मिली देश में पहली रैंक, आईसीएआर की ओर से रैंकिंग जारी

Sat, 04 Dec 2021 06:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 06:24 PM IST
सार

आईसीएआर की ओर से रैंकिंग सूची जारी हुई है। इसमें देश के 67 विश्वविद्यालयों को रैंकिंग मिली है। हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विवि का 9वां और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि को 33वां स्थान मिला है।

विज्ञापन
NDRI got the first rank in the country for the fifth time in agricultural universities
एनडीआरआई करनाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कृषि विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल, हरियाणा को देश में पहली रैंक मिली है। वर्ष 2020 में की गई वार्षिक गतिविधियों के आधार पर संस्थान को यह रैंकिंग हासिल हुई है।  

विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से वर्ष 2020 की रैंकिंग सूची जारी की गई है। इस सूची में देश के 64 कृषि विश्वविद्यालयों के नाम हैं। इसमें हरियाणा के तीन विश्वविद्यालय शामिल हैं। करनाल एनडीआरआई के अतिरिक्त हिसार के दो संस्थानों के नाम भी इसमें शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार को देश में 9वीं और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार को 33वीं रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन


एनडीआरआई के प्रवक्ता अजय डांग ने बताया कि परिषद के अधीन ही सभी विश्वविद्यालय एवं संस्थान कार्य कर रहे हैं। रैंकिंग के लिए सभी संस्थानों से परिषद की ओर से आवेदन मांगे जाते हैं, जिसमें कितने विद्यार्थी संस्थान में पढ़कर गए। रोजगार कितने लोगों को मिला, किसानों एवं उद्योगों के लिए कितना कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने किया पांच सदस्यीय कमेटी का गठन, गोहाना में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या


इसके अतिरिक्त विदेशों में कितनी टेक्नोलॉजी भेजी, इसकी भी जानकारी दी जाती है। एनडीआरआई में तीन श्रेणी अकादमी, शोध और एक्सटेंशन की गतिविधियां होती हैं। अकादमी की श्रेणी में बीटेक, एमटेक और पीएचडी कराई जाती है। शोध में 14 डिवीजन केंद्रों में कार्य किया जाता है। इसके बाद एक्सटेंशन की श्रेणी में किसानों और उद्योगों के लिए वर्ष भर गतिविधियां आयोजित होती हैं।

लगातार पांचवीं बार देश में नंबर-1 रैंक गर्व की बात 

एनडीआरआई 1923 से डेयरी अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। आईसीएआर की ओर से हर साल जारी होने वाली रैंकिंग में संस्थान को पिछले पांच साल से नंबर-1 रैंक मिल रही है। संस्थान के निदेशक एमएस चौहान ने बताया कि पांचवीं बार भी नंबर-1 रैंक मिलना गर्व की बात है। दिल्ली आईसीएआर मुख्यालय की ओर से हर साल रैंकिंग जारी करने के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें संस्थानों की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर ही रैंकिंग जारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed