{"_id":"6939c08ae58e187abe0d33b4","slug":"in-the-new-auto-market-the-chief-ministers-hansi-development-rally-will-be-held-on-december-16-the-mla-will-raise-the-demand-to-make-hansi-a-district-hisar-news-c-21-hsr1020-767757-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नई ऑटो मार्केट में मुख्यमंत्री की हांसी विकास रैली 16 दिसंबर को, हांसी को जिला बनाने की मांग उठाएंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नई ऑटो मार्केट में मुख्यमंत्री की हांसी विकास रैली 16 दिसंबर को, हांसी को जिला बनाने की मांग उठाएंगे विधायक
विज्ञापन
हांसी में रैली स्थल का दौरा करते विधायक विनोद भयाना व अन्य।
हांसी। तोशाम रोड स्थित नई ऑटो मार्केट के पार्किंग स्थल में 16 दिसंबर को हांसी विकास रैली का आयोजन होगा। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि इस दौरान हांसी को पूर्ण जिला बनाने की मांग जोरशोर से रखी जाएगी, हालांकि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री के हाथ में होगा। रैली की घोषणा के साथ ही हांसी को जिला बनाए जाने की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं।
विधायक ने लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे हांसी पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली रैली होगी और वे प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े तोहफे देते हैं। रैली के माध्यम से हांसी को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नए जिले बनाने को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हांसी सहित 11 शहरों को जिला बनाने पर चर्चा हुई और रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी गई। हालांकि नए जिले के मानक पूरे करने में 30 गांवों की कमी है।
रैली स्थल का दौरा किया
विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन और एसडीएम राजेश खोथ ने रैली स्थल का दौरा कर अधिकारियों को वाहन पार्किंग, हेलीपैड और बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता के बाद विधायक ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी तय की। जिले के विकास और अन्य मांगों पर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया और रैली में इन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।