{"_id":"65cfd30c46c250ec13085c84","slug":"in-the-morning-students-took-out-a-protest-march-in-luwas-in-the-evening-six-students-sat-on-hunger-strike-hisar-news-c-21-hsr1020-323107-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लुवास में सुबह विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च, शाम को छह विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लुवास में सुबह विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च, शाम को छह विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन
हिसार। मांगों को लेकर लुवास में आईआईवीईआर बहु अकबरपुर के बीवीएससी विद्यार्थी धरने के 8वें दिन शुक्रवार शाम को पांच बजे छह विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं दिन में विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च भी निकाला। फीस बढ़ोतरी के मामले में हाईकोर्ट में चल रहे केस में शुक्रवार को सुबह सुनवाई हुई, जिसमें अगली तारीख 20 फरवरी मिली है।
शुक्रवार को सुबह लुवास में धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विवि प्रशासन व संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष मार्च निकाला। वहीं शाम पांच बजे से 6 विद्यार्थी सुमन, विक्रम, दीपक, कर्तव्य, राहुल और नीमी मामले में समाधान न होने से नाराज होकर भूख हड़ताल बैठे गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसके अलावा डॉ. सुशील गोयत एडीओ भी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों का समर्थन किया। इसके अलावा हरियाणा, बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की वेटरनरी एसोसिएशन ने विद्यार्थियों के हक में पत्र जारी कर उनका समर्थन किया है।
हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बारे में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सुनवाई के दौरान कहा गया कि फीस बढ़ोतरी 2020 के बैच से लागू होनी चाहिए। इसके अलावा विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार को आदेश दिए की वे संस्थान से विद्यार्थियों के हाजिरी के रजिस्टर एकत्रित कर लें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज बहु अकबरपुर ने वर्ष 2019 बैच के विद्यार्थियों की फीस 45 प्रतिशत तक बढ़ा दी। जिसके विरोध में विद्यार्थियों ने धरना दिया था। विद्यार्थियों का कहना है कि संस्थान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उनकी हाजिरी शॉर्ट करने की भी धमकी दे रहा है।