फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the meeting of the public grievance committee, instructions were given to register a case of harassment on the complainant Kadvasara only.

जनपरिवाद समिति की बैठक में शिकायतकर्ता कड़वासरा पर ही प्रताड़ना का केस दर्ज करने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of the public grievance committee, instructions were given to register a case of harassment on the complainant Kadvasara only.
जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते बिजली मंत्री रणजीत सिंह च - फोटो : Hisar
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने जनपरिवाद समिति की बैठक में सेंट सोफिया स्कूल के खिलाफ शिकायत करने वाले मनोज कड़वासरा पर ही कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ता पर नियमों के अनुसार प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें शिकायत नंबर-3 में मनोज कड़वासरा ने सेंट सोफिया स्कूल के प्रधान डीएस राणा, प्रधानाचार्य वर्षा राणा सहित अन्य के खिलाफ सीबीएसई से मान्यता के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का उपयोग करने की शिकायत की हुई थी। इस मामले में पिछली बैठक में मंत्री रणजीत सिंह ने बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, हांसी विधायक विनोद भयाना की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कमेटी में शामिल विधायक जोगीराम सिहाग ने बताया कि जांच में शिकायतकर्ता अपना पक्ष रखने नहीं आए। उनकी ओर से लगाए आरोप गलत पाए गए। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शिकायतकर्ता मनोज कड़वासरा पिछले 15 साल से शिकायत कर रहा है। आरोपी पहले इसी स्कूल में शिक्षक था। उसे स्कूल से निकाल देने के बाद से वह शिकायतें कर रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य वर्षा राणा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मनोज कड़वासरा ने पिछले 15 साल से उनके जीने का अधिकार छीन रखा है। हमें मानसिक परेशान कर रहा है। बार-बार आरटीआई लगाता है, अलग-अलग प्लेटफार्म पर शिकायतें करता है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के खिलाफ प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

तलवंडी राणा में बारिश से पहले होगा जलभराव का समाधान
पूर्व पार्षद बीरमती ने तलवंडी राणा गांव में जोहड़ का गंदा पानी घरों में घुसने की शिकायत रखी। पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता पेशल शर्मा ने कहा कि हर बार मोटर लगाकर पानी निकालते हैं। स्थायी समाधान के लिए 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा है। बिजली मंत्री ने पूछा बरसात से पहले पूरा कर दोगे। अगर नहीं कर सको तो बरसात के बाद ही शुरू करना। ऐसा न हो कि अधूरा काम और अधिक मुसीबत बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-फसल बीमा मामले में 6 अधिकारी दोषी
गांव सुल्तानपुर के राममेहर, तुलसी सहित लोगों ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने फसल बीमा कराया था। उनकी 75 से 80 प्रतिशत कपास खराब हो गई थी। बीमा कंपनी ने क्रॉप कटिंग को सही तरीके से नहीं किया। जिस कारण 1500 एकड़ के किसानों को बीमा नहीं मिल सका। दो साल से चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में 6 अधिकारी कर्मचारी दोषी हैं। विभाग के अधिकारी अपने लोगों को बचाना चाहते हैं। हमारा 5 से 7 करोड़ का मुआवजा नहीं दिया जा रहा। बिजली मंत्री ने अगली बैठक में फाइनल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कैमरी गांव में तालाब 20 साल से गंदे
गांव कैमरी के राजेश कुमार, नौरंग व सुरेश ने गांव के तालाब की सफाई व खोदाई न करने की शिकायत पर रखी। ग्रामीणों ने कहा कि 20 साल से तालाब गंदे हैं। बिजली मंत्री ने अधिकारियों को तालाब की खुदाई व सफाई का कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिए। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने कहा एस्टीमेट भेजा है।
सड़क समय से पहले टूटी, गुणवत्ता जांचने के लिए भेजेंगे सैंपल
भाजपा निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक मनदीप मलिक ने गांव हांसी से उमरा सुल्तानपुर की सड़क की रिपोर्ट का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 16 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क समय से पहले टूट गई। इस मामले में अधिकारियों की टीम को जांच के आदेश दिए गए थे। टीम ने सदस्यों ने बताया कि अभी सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। बता दें इस सड़क का हांसी मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था, जहां अधिकारियों ने रोड़ के दुरुस्त होने की रिपोर्ट दी थी। मौके पर रोड़ जर्जर थी।
महिला सरपंच ने रखी सर्विस रोड की मांग
ढाणा कला की पूर्व सरपंच सरोज ने सर्विस रोड को लेकर की गई शिकायत पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसका प्रपोजल भेजा गया है। स्वीकृति मिलने उपरांत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बांडाहेड़ी की सरपंच सुमित्रा पर जमीन पर कब्जा करने संबंधी शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने पूछा-बीडीपीओ ठीक हैं
जोहड़ों के गंदे पानी के मामले में जवाब देने आए डीडीपीओ, बीडीपीओ से मंत्री रणजीत सिंह ने पूछा बीडीपीओ ठीक हैं। आजकल ऐसा ही चल रहा है, हमारे चार चले गए। इस पर विधायक जोगीराम बोले हमारे हिसार से भी एक जा चुका है। बता दें कि रिश्वत वाले मामले में सिरसा में चार बीडीपीओ फंस चुके हैं। इस मामले में उन्होेंने मजाकिया अंदाज में बीडीपीओ का हाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed