फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Talwandi Rana, three youths beat up 11th student with kicks and bribes due to enmity

तलवंडी राणा में तीन युवकों ने रंजिश के चलते 11वीं के छात्र को लात-घूसों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
In Talwandi Rana, three youths beat up 11th student with kicks and bribes due to enmity
हिसार।
विज्ञापन

तलवंडी राणा गांव में वीरवार दोपहर को तीन युवकों ने मिलकर एक 11 वीं कक्षा के छात्र को लात-घूसों से मारकर घायल कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने छात्र को छुड़वाया। इसके बाद घायल छात्र मनदीप को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से घायल छात्र के परिजन एमएलआर कटवाने के बाद उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए। छात्र की हालत गंभीर थी।

अस्पताल में दाखिल घायल छात्र मनदीप ने बताया कि वह गांव में ही 11वीं कक्षा में पढ़ता है। कुछ दिन पहले उसका गांव के ही युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। इसे लेकर उनका पंचायत में फैसला भी हो गया था और उन्होंने लिखित में दिया था। वीरवार दोपहर को वह किसी काम के लिए गांव के बस अड्डा की ओर गया था। वह तीनों इसी रंजिश को लेकर वहां पर छिपे हुए थे और पीछे से तीनों ने हमला कर दिया। तीनों ने आते ही लात-घूसें मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed