फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Surya Nagar, cattle rancher got the cow released from the possession of the team, case filed against two

सूर्य नगर में पशुपालक ने टीम के कब्जे से छुड़वाई गाय, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
In Surya Nagar, cattle rancher got the cow released from the possession of the team, case filed against two
हिसार। नगर निगम की तरफ से वीरवार को सूर्य नगर में पशु पकड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सूर्य नगर और सेक्टर-1/4 से करीब 30 गाय पकड़ीं। आरोप है कि सूर्य नगर में एक पशुपालक टीम के कब्जे से अपनी गाय को छुड़वा ले गया। हालांकि टीम ने पशुपालक की बाइक जब्त कर ली। इसके बाद निगम की ओर से सूर्य नगर चौकी में शिकायत दी गई। पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टीम ने बताया कि वीरवार को उन्होंने सूर्य नगर की गली नंबर 11 व 12 में पशु पकड़ने का अभियान चलाया। निगम कर्मचारी राहुल व सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पकड़ी गई गाय की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और बारिश से बचने के लिए ये दोनों एक छज्जे के नीचे खड़े हो गए। तभी दो-तीन पशुपालक बाइक पर आए और उक्त गाय को छुड़वाकर ले गए। वहीं, अन्य सभी गायों को गोअभयारण्य पहुंचाया गया। निगम की टीम 23 दिनों में शहर से 456 पशुओं को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed