{"_id":"680d2b5bb0ddbc1673047426","slug":"in-sector-14-two-youths-cheated-an-old-lady-by-engaging-her-in-conversation-and-took-away-her-gold-earrings-the-crime-was-committed-by-hisar-news-c-21-hsr1020-613435-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-14 में वृद्धा को बातों में उलझा ठग ले गए सोने की बालियां, दो युवकों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-14 में वृद्धा को बातों में उलझा ठग ले गए सोने की बालियां, दो युवकों ने की वारदात
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 में शुक्रवार को दो शातिर ठगों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठग महिला के सोने की बालियां, मोबाइल फोन और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग कृष्णा देवी (68) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे सिविल अस्पताल से दवाई लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अनजान युवक उनके पास आए और बहाने से नजदीकी गली में बुलाया। युवकों ने कहा कि गली में किसी के यहां तीन साल बाद पुत्र जन्म हुआ है और वे उन्हें आशीर्वाद देने के लिए बुला रहे हैं। कृष्णा देवी के अनुसार, पहले उन्होंने मना किया, लेकिन युवकों के आग्रह पर वह गली में चली गईं। वहां दोनों युवकों ने बातों-बातों में उनके कानों से सोने की बालियां उतरवाकर पर्स में रखवा दीं और चालाकी से पर्स समेत वहां से रफूचक्कर हो गए। पर्स में सोने की बालियां, 150 रुपये और एक मोबाइल फोन मौजूद था।
घटना की जानकारी महिला ने घर जाकर परिजनों को दी, जिसके बाद सिटी थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी तनेज पाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।