फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In roadways buses, passengers will be able to swipe the card and take tickets from Paytm

रोडवेज बसों में यात्री कार्ड स्वाइप और पेटीएम से ले सकेंगे टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
In roadways buses, passengers will be able to swipe the card and take tickets from Paytm
हिसार। यदि आपकी जेब में पैसे नहीं हैं और आपके पास आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कार्ड स्वाइप या पेटीएम से रोडवेज बसों में टिकट ले सकेंगे। इसकी सुविधा हिसार डिपो में पहुंचने वाली ई-टिकटिंग मशीनों से मिलेगी। मार्च में हिसार डिपो में ई-टिकटिंग मशीनें पहुंच जाएगी। इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

हिसार डिपो से चार कर्मचारियों को मंगलवार को चंडीगढ़ मुख्यालय बुलाया गया, जिन्हें किराया, मार्ग परमिट व सर्वे रिपोर्ट के बारे में जानकारी थी। इस दौरान कर्मचारियों को कहा गया कि सभी डिपो का किराया बराबर होना चाहिए। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। कर्मचारियों को किराया फीड करने से लेकर ई-टिकटिंग मशीन के बारे में तमाम जानकारी दी गई। इतना ही नहीं, पेटीएम कर भी यात्री टिकट ले सकेंगे। बसों के अलावा बस स्टैंड पर बने काउंटर से भी यात्रियों को ई-टिकटिंग मशीन से ही टिकट दी जाएगी। हालांकि मशीनें आने के बाद कुछ टिकट परिचालक अपने साथ भी रखेंगे, ताकि मशीन में कोई खराबी आने पर वह सामान्य टिकट देंगे।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर
- परिचालक ऑनरूट : 244
- चालक : 272
- बस : 174
समय की होगी बचत, नहीं होगी गड़बड़ी
हिसार डिपो में ई-टिकटिंग मशीन आने से जहां एक ओर समय की बचत होगी, वहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी भी नहीं होगी। कई बार टिकट कम ज्यादा काटने के मामले भी सामने आते हैं, मगर मशीन आने से एक ही टिकट कटेगी। इससे गड़बड़ी होने के चांस नहीं होंगे। साथ ही एक टिकट होने से कागजों की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-टिकटिंग मशीन की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही हैं। मार्च में मशीनें हिसार डिपो में पहुंच जाएगी। इससे काफी फायदा होगा और कोई गड़बड़ी भी नहीं होगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो

ई-टिकटिंग मशीन का कर्मचारियों और यात्रियों दोनों को फायदा होगा। पेटीएम के अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वाइप कर भी यात्री टिकट ले सकेंगे। - अनिल चोपड़ा, टीएम, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed