फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In-principle approval for Hisar-Agroha-Fatehabad-Sirsa railway line

हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन को सैद्धांतिक मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
In-principle approval for Hisar-Agroha-Fatehabad-Sirsa railway line
हिसार। हिसार से सिरसा रेलवे लाइन को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। 93 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन के लिए रेलवे मंत्रालय ने बजट हेड शुरू कर दिया है। वर्ष 2022-23 के रेल बजट में 1000 रुपये टोकन मनी के साथ इसे शुरू किया गया है। इस रेल लाइन के लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के सबसे बड़े धाम अग्रोहा को रेललाइन से जोड़ने की मांग तीन दशक पुरानी है। हिसार और फतेहाबाद जिले के बीच स्थित अग्रोहा धाम में हर साल देश भर हजारों श्रद्धालु आते हैं। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन की सुविधा सबसे बेहतर रहती है। जिस कारण अग्रोहा को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में इस रेलवे लाइन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस मंजूरी के बाद रेलवे में उस काम के लिए बजट हेड शुरू किया जाता है। इस लाइन के लिए बजट हेड ओपन किया गया है। इसमें एक टोकन मनी डाला गया है। जल्द ही रेलवे की ओर से इस लाइन के लिए सर्वे का काम शुरू हो सकता है। सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर करीब 1000 से 1200 करोड़ रुपये खर्च आने का प्राथमिक आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार साल करना होगा इंतजार
रेलवे की ओर से मंजूरी के बाद भी पटरी बिछाने के काम में कम से कम तीन से चार साल का समय लगेगा। पहले चरण में सर्वे पूरा होगा। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी। तीसरे चरण में रेलवे की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चौथे चरण में मौके पर रेल की लाइन डाली जाएंगी। इसमें तीन से चार साल का समय लगना तय है।
सिरसा से दिल्ली साढ़े चार घंटे तक का होगा सफर
हिसार से सिरसा जाने के लिए आदमपुर, भट्टू, डिंग होते हुए सिरसा की रेललाइन है। यह रेल लाइन करीब 72 किलोमीटर लंबी है। सिरसा से आगे यह रेललाइन पंजाब में पहुंचती है। हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद दो विकल्प उपलब्ध होंगे। इस लाइन के पूरा होने के बाद सिरसा से फतेहाबाद, हिसार-हांसी-महम-रोहतक-सांपला-बहादुगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचने का विकल्प होगा। इससे सिरसा से दिल्ली पहुंचने का समय करीब 4 से साढ़े 4 घंटे तक रहेगा। वर्तमान में हिसार से सिरसा के बीच 9 ट्रेन चलती हैं। हिसार से सिरसा के बीच सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रासिंग के लिए स्टेशन पर ठहराव देना मजबूरी होती है। जिस कारण हिसार से सिरसा के बीच में समय अधिक लगता है।
अग्रोहा व फतेहाबाद में होगी पहली रेलवे लाइन
यह रेलवे लाइन फतेहाबाद व अग्रोहा के लिए पहली रेललाइन होगी। इससे पहले हिसार से सिरसा जाने वाली रेलवे लाइन आदमपुर व भट्टू के रास्ते सिरसा जाती है। फतेहाबाद जाने वाले यात्रियों को रोडवेज व प्राइवेट बस में ही फतेहाबाद जाना पड़ता है।
हांसी-महम रेललाइन का 90 प्रतिशत काम पूरा
हांसी-महम रेललाइन का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अगले एक साल में यह रेललाइन चालू होने के आसार हैं। इससे हिसार के लोगों को दिल्ली जाने के लिए भिवानी जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। हिसार से दिल्ली के लिए सीधे रोहतक जा सकेंगे। इससे यात्रियों का समय बचेगा।

हिसार-सिरसा रेलवे लाइन का काम उत्तर रेलवे की पिंक बुक में आया है। ऐसे में उनकी ओर से यह काम कराया जाएगा। इस रेल लाइन के लिए पहले सर्वे होगा, उसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। - राजीव श्रीवास्तव, डीआरएम, बीकानेर रेलवे मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed