{"_id":"66d227404e138a50e4054d3a","slug":"in-kabaddi-hau-team-defeated-luvaas-by-49-32-hisar-news-c-21-hsr1005-453486-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कबड्डी में एचएयू की टीम ने लुवास को 49-32 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कबड्डी में एचएयू की टीम ने लुवास को 49-32 से हराया
विज्ञापन
खिलाड़ियों से मुलाकात करते कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा बहुउद्देशीय हॉल में एचएयू एवं लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) की टीमों के बीच कबड्डी का मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबले में एचएयू की टीम विजयी रही।मुकाबले में एचएयू की टीम ने 49 अंक जबकि लुवास की टीम ने 32 अंक प्राप्त किए।
एचएयू टीम के खिलाड़ी सोनू सहरावत ने रेड करके 12 अंक व आशीष ने 8 अंक हासिल किए। सोनू ने डिफेंस में बेहतर खेल का प्रदर्शन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लुवास की टीम के खिलाड़ी सुमित, मनीष व संजीत ने अच्छा खेल दिखाया। मैच में डॉ. सतेंद्र और चरण सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई।
इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर खेल का प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया है। मैच में हार-जीत होती रहती है। इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खीचड़, सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सुशील लेघां, कुलसचिव डॉ. पवन कुमार, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगडा, डॉ. एसके पाहुजा, डॉ. केडी शर्मा, डॉ. राजबीर गर्ग, डॉ. राजेश गेरा, डॉ. बीना यादव, डॉ. रमेश यादव, डॉ. एमएस सिद्धपुरिया, डॉ. संदीप आर्य आदि मौजूद रहे।