{"_id":"5e2b494f8ebc3e4b445046b5","slug":"in-hisar-again-repeyed-dramebaji-hisar-news-rtk538993424","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दिखी निगम अधिकारियों की ड्रामेबाजी, डेढ़ घंटे में सात चालान काट लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दिखी निगम अधिकारियों की ड्रामेबाजी, डेढ़ घंटे में सात चालान काट लौटे
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट स्थित आर्य बाजार रोड पर अवैध रूप से लगाए खोखे को जब्त करके ले जाते निगम कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर नगर निगम के अधिकारियों की ड्रामेबाजी देखने को मिली। ईओ और एमई के नेतृत्व में गई टीम डेढ़ घंटे में महज सात चालान काटकर लौट गई। वहीं, दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले 25 दुकानदारों और रेहड़ी चालकों के नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए।
दावा है कि इन दुकानदारों के पास बाद में चालान भेजा जाएगा। टीम को मेयर गौतम सरदाना के घर के पास ही वाल्मीकि चौक के चारों तरफ रेहड़ी धारकों का कब्जा मिला। इन्हें कर्मचारियों ने जाम का कारण नहीं बनने की हिदायत दी।
दीवारों के साथ बैठकर सामान बेचने वालों के उठाए बेंच
दरअसल, दोपहर 1:30 बजे ईओ मनविंद्र सिंह व एमई सुनील लांबा के नेतृत्व में तहबाजारी शाखा के कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर राजगुरु मार्केट में पहुंचे। यहां दुकानों के बाहर सामान रखने वाले एक दुकानदार का चालान किया गया। हालांकि, निगम टीम आने की सूचना के कारण पहले से ही दुकानदारों ने अपने बेंच व सामान दुकानों और बरामदों के अंदर रख लिया था। मगर जो लोग बिना दुकान ही दीवारों के साथ सामान बेचते हैं, उनके बेंच टीम द्वारा जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
प्लीज दस मिनट दे दो... तू नाम बता, चालान कटेगा
राजगुरु मार्केट के सामने से होते हुए टीम चौधरी मार्केट की तरफ आई। यहां दीवार के साथ बैठकर तीन लोग बेंच पर सामान बेच रहे थे। टीम ने पहले विक्रेता का सामान उतारकर बेंच उठा लिए। इसके बाद दूसरे ने अपने आप ही सामान उठा लिया। वहीं, जब तीसरे विक्रेता की बारी आई तो वह सामान उठाने के लिए दस मिनट का समय मांगने लगा। मगर कर्मचारियों ने उसका चालान काटने के लिए नाम पूछा। वह बार-बार दस मिनट देने की मांग करता रहा। इस पर तहबाजारी शाखा इंचार्ज सत्यदेव ने कहा कि अगर चालान नहीं कटा तो सामान जब्त होगा। आखिरकार विक्रेता का चालान काटा गया।
भाजपा नेता की मेज उठाई, जेनरेटर पीछे शिफ्ट करने को कहा
राजगुरु मार्केट के साथ लगती पूजा मार्केट के कोने पर बनी एक भाजपा नेता की दुकान के बाहर रखी मेज भी कर्मचारियों ने उठा ली। टीम को दुकान के बाहर ही जेनरेटर लगा हुआ भी मिला। जेनरेटर जब्त तो नहीं किया गया, लेकिन उसे दुकान के पीछे शिफ्ट करने की हिदायत दी गई।
हरिकृष्ण नाम है, काट दे चालान और के फांसी टांगोगे
वाल्मीकि चौक के पास टीम ने दो लोगों को सड़क के ऊपर ही रेहड़ी लगाए पाया। टीम ने उन्हें ऊपर रेहड़ी करने की हिदायत दी। एमई सुनील लांबा ने चालान काटने को कहा तो कर्मचारी ने रेहड़ी चालक से नाम पूछा। इस पर रेहड़ी चालक भड़क गया और बोला कि हरिकृष्ण नाम है, काट दो चालान और कै फांसी टांगोगे। बाद में दोनों रेहड़ी चालकों को चालान काटकर उन्हें भविष्य में सड़क से दूर रेहड़ी लगाने को कहा गया।
मेयर के घर के पास स्थित वाल्मीकि चौक अतिक्रमण से बदहाल
मेयर के घर के पास ही स्थित वाल्मीकि चौक अतिक्रमण से बदहाल हो चुका है। चौक के चारों तरफ रेहड़ी, फड़ लगाने वालों का कब्जा है। दुकानों के बाहर लोगों ने रेहड़ियां लगवा रखी हैं। इस चौक के चारों तरफ से आने वाले रास्तों पर भी दुकानों के बाहर अतिक्रमण है।
या ड्रामेबाजी सिर्फ दो दिन ही चालैगी...
टीम को देखकर दुकानदार आपस में ही ठहाके लगाते रहे और कटाक्ष करते दिखे। दुकानदार बोले कि या ड्रामेबाजी सिर्फ दो दिन ही चालैगी। इसकै बाद कोई पूछण कोनी आवै। वहीं, बाजार में आए ग्राहक बोले कि सिर्फ गरीब रेहड़ी और फड़ वालों पर ही निगम का जोर चालै सै। शोरूम आलां कै तो कानी भी कोनी देखदै।
सरदाना नै लगवा राखी है रेहड़ी
राजगुरु मार्केट से नीचे उतरकर वाल्मीकि चौक की तरफ जा रहे निगम अधिकारियों को ढलान पर दो रेहड़ी लगी दिखीं। इनमें से एक ने जूते-चप्पल रखे हुए थे, जबकि दूसरे ने चूड़ियां व अन्य शृंगार का सामान रखा हुआ था। जैसे ही टीम उनकी तरफ गई तो एक रेहड़ी चालक ने कहा कि मेयर सरदाना ने लगवा रखी है रेहड़ी। इसके बाद एमई सुनील लांबा ने रजिस्टर में नाम नोट कर रहे एक कर्मचारी को इस रेहड़ी चालक का भी नाम नोट करने की कही और टीम आगे निकल गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के सात चालान काटे गए हैं, 25 को चालान नोटिस भेजने के लिए रजिस्टर में नाम लिख लिया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- सुनील लांबा, एमई, नगर निगम

राजगुरु मार्केट में नगर निगम के ईओ के सामने सामान छोड़ने के लिए हाथ जोड़ते दुकानदार दंपत्ति।- फोटो : Hisar