फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Hisar, 3781 women and only 9 men took responsibility in family planning in 7 months

हिसार में 7 माह में परिवार नियोजन में 3781 महिलाओं और सिर्फ 9 पुरुषों ने निभाई जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
In Hisar, 3781 women and only 9 men took responsibility in family planning in 7 months
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चलाई जा रही परिवार कल्याण योजना धीमी गति से चल रही हैं। नसबंदी करवाने के लिए पुरुषों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा 22 अगस्त से 2 सितंबर तक परिवार कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान पुरुषों को नसबंदी करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभी तक पुरुष नसबंदी करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जनवरी से जुलाई माह तक 3790 ऑपरेशन हुए, जिनमें 3781 महिलाओं ने नलबंदी और सिर्फ 9 पुरुषों ने ही नसबंदी करवाई है।
विज्ञापन

पिछले साल 27 लोगों ने करवाई थी नसबंदी
डॉ. अनामिका ने बताया कि परिवार कल्याण योजना के तहत पिछले साल 6714 ऑपरेशन हुए। उनमें से 27 पुरुषों ने ही नसबंदी करवाई और 6687 महिलाओं ने ऑपरेशन के द्वारा नलबंदी करवाई। इस साल जुलाई माह तक अस्पताल में 3790 ऑपरेशन हुए है और इनमें 9 पुरुषों ने नसबंदी करवाई और 3781 महिलाओं ने नलबंदी करवाई है। उन्होंने बताया कि नसबंदी करवाने पर पुरूषों को 2000 रुपये और महिलाओं को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन

एक बच्चे पर करवा रहे ऑपरेशन
डॉ. अनामिका ने बताया कि समय के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा हैं। पहले महिलाएं और पुरुष ऑपरेशन करवाने मं कतराते थे। अब एक बच्चे के ऑपरेशन करवाने के लिए आ रहे हैं। जो पुरुष और महिलाएं दोनों नौकरी करते हैं वे ऑपरेशन करवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जगह लगाए जाएंगे कैंप
जिले में चार जगह जागरूकता कैंप लगाए जाएगें। बरवाला के सरकारी अस्पताल में 22 और 29 अगस्त को, आदमपुर में 23 और 30 अगस्त को, हांसी में 25 अगस्त और 1 सितंबर को कैंप लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल हर कार्य दिवस पर कैंप लगाया जाएगा। 15 मिनट में ऑपरेशन हो जाता है।

6 से 7 ऑपरेशन हो जाते हैं फेल
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक साल में ऑपरेशन के 6 से 7 केस फेल भी हो जाते है। ऑपरेशन करवाने के बाद अगर, किन्हीं कारणों से ऑपरेशन खुलवाना पड़ता है तो पचास प्रतिशत ही संभावना रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed