फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Hansi, one million demanded extortion on phone

हांसी में व्यापारी से फोन पर मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Hansi, one million demanded extortion on phone
व्यापारियों व दुकानदारों से रंगदारी मांगने की वारदात नहीं थम रहीं। एक के बाद एक कुछ दिन के अंतराल में यहां रंगदारी मांगने की वारदात होती रहती हैं। वीरवार को फिर रंगदारी मांगने की वारदात हुई है। इस बार शहर के एक व्यापारी से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शहर के प्रवीन कुमार गर्ग ने उनको शिकायत दी है कि खरबला गांव के विक्रम राठी नाम के युवक ने उससे फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। प्रवीन कुमार गर्ग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जिस दुकानदार से रंगदारी मांगी गई है, उसकी दुकान आंबेडकर चौक से बड़सी गेट की ओर जाने वाली सड़क पर है। रंगदारी मांगने वाला आरोपी व्यापारी प्रवीण गर्ग की दुकान पर काम कर चुका है और कुछ समय पहले ही उसने काम छोड़ा है। शहर के अन्य व्यापारियों व दुकानदारों ने इस मामले की निंदा की है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed