फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In educational institutions, 3 and 4 will be given to adolescents aged 15 to 18 years.

शिक्षण संस्थाओं में 3 व 4 को 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
In educational institutions, 3 and 4 will be given to adolescents aged 15 to 18 years.
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि 3 व 4 जनवरी को जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में शिविर आयोजित कर 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वे शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में सक्षम योजना एवं कोविड-19 के तहत वैक्सीनेशन को लेकर महाविद्यालयों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक को संबोधित कर रही थी। शिक्षण संस्थाओं के प्रभारी अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक से संपर्क स्थापित कर शत-प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा को-वैक्सीन की डोज दी जाएगी। शिक्षण संस्थाओं में बच्चें 3 व 4 जनवरी को खाली पेट न आएं। अपने साथ आधार कार्ड व मोबाइल नंबर साथ लेकर आना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का डाटा संबंधित शिक्षण संस्थाओं के स्टॉफ द्वारा किया जाएगा। वैक्सीन लगने के पश्चात 30 मिनट तक बच्चों को शिक्षण संस्थाओं में रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारनौंद, सोरखी, उकलाना, दौलतपुर, डाटा, गावड़, नलवा, लाड़वा, खांडा खेडी, मिर्चपूर, उमरा, चूली बागडिय़ान तथा हसनगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वैक्सीनेशन का प्रतिशत कम है। इसलिए विद्यार्थियों के माध्मय से अभिभावकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2022 से ऐसे व्यक्ति जिन्होंने वैक्सीन की डोज नहीं ली है तथा जिनकी दूसरी डोज लंबित है, उनका सार्वजनिक स्थानों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. तरुण ने 3 व 4 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में लगाए जाने वाले वैक्सीनेशन शिविरों एवं डाटा अपलोड करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, सिविल सर्जन डॉ रत्ना भारती, विभिन्न महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed