फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In BJP's manifesto, 4 out of 5 announcements for Hisar are old

Hisar News: भाजपा के घोषणा पत्र में हिसार के लिए 5 में से 4 घोषणाएं पुरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
In BJP's manifesto, 4 out of 5 announcements for Hisar are old
हिसार। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में हिसार जिले के लिए 5 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से चार पुरानी हैं। इनमें सबसे बड़ी घोषणा हिसार एयरपोर्ट को लेकर की गई है। हिसार में एयरपोर्ट को लेकर पहले से ही घोषणा की जाती रही है। सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहरलाल हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कार्गाे एयरपोर्ट की घोषणा कर चुके हैं। हिसार से हवाई उड़ान का एलान कई बार किया गया, लेकिन आज तक हवाई उड़ान शुरू नहीं हो सकी। घोषणा पत्र में सिरेमिक वस्तुओं के विर्निमाण, प्रसंस्करण, विपणन को बढ़ावा देने के लिए सिरेमिक पार्क बनाने का एलान पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा ने औद्योगिक कलस्टर की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा ने पहले 2014-19 के कार्यकाल में भी की थी। जिसके लिए जमीन चिह्नित करने का भी एलान किया गया। आज तक इस पर कुछ काम नहीं हो सका। वित्तमंत्री रहते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा के लिए नई औद्योगिक नीति की घोषणा भी की थी। इसमें पिछड़े इलाकों में उद्योग स्थापित करने पर वहां टैक्स छूट का एलान किया था। इस प्रोजेक्ट में आदमपुर को शामिल किया गया था, लेकिन इस पर भी काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

अमरूद के लिए अत्याधुनिक प्रसंस्करण व पैकेजिंग प्लांट मंडी स्थापित करने के सपने फतेहाबाद व हिसार में दिखाए गए थे। अभी यह नहीं पता कि यह किस जिले में स्थापित किया जाएगा। हिसार के खेदड़ थर्मल में 800 मेगावाट की नई यूनिट का एलान बिजली मंत्री रहते हुए रणजीत सिंह ने किया था। इसके लिए एस्टीमेट बनाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed