{"_id":"604fb4b68ebc3e591f49539b","slug":"in-a-protest-farmer-will-be-win-op-chautala-hisar-news-rtk60007525","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन में जीत हर हाल में किसानों की होगी : ओपी चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन में जीत हर हाल में किसानों की होगी : ओपी चौटाला
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
in a protest farmer will be win - op chautala
- फोटो : Hisar
Link Copied
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सोमवार को सेक्टर-15 स्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा के आवास पर उनके पिता रणबीर गोदारा का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की आवाज को जिस प्रकार से भाजपा सरकार अनसुना कर रही है, यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। इस आंदोलन में जीत हर हाल में किसानों की ही होगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान आंदोलन जन आंदोलन बन गया है और जन आंदोलन की अनदेखी किसी भी सरकार को महंगी पड़ सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। इनेलो हर स्तर पर किसानों की आवाज उठाने का काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, वजीर ज्याणी, अपूर्व गोदारा, सुरजीत कड़वासरा, अशोक यादव, जगदीश बिश्नोई, तरसेम गोयल, रामनिवास एडवोकेट, प्रदीप भाकर, अनिल भ्याण, मान सिंह चौहान व प्रवक्ता रमेश चुघ सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।