{"_id":"60cba8878ebc3e53e16cdc9d","slug":"in-47-days-14-percent-of-the-youth-in-the-district-could-be-vaccinated-hisar-news-rtk613467654","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 दिन में जिले में 14 फीसदी युवाओं का हो सका टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 दिन में जिले में 14 फीसदी युवाओं का हो सका टीकाकरण
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के लिए युवा लाभार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया से पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर रहे हैं। जिले में करीब 5 लाख युवा 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच के हैं। इनमें से अब तक 73227 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो सिर्फ 14 प्रतिशत युवाओं को ही वैक्सीन लग पाई है। 73177 युवा लाभार्थी को पहला टीका लगा है जबकि मात्र 50 युवाओं को दूसरी डोज दी गई है।
जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र की ग्राउंड रिपोर्ट की तो यह हकीकत सामने आई। उस दौरान बिना पंजीकरण वाले लाभार्थियों को टीका लगाए बिना घर भेजा जा रहा था और बूथ पर तैनात स्टाफ द्वारा पहले पंजीकरण करवाकर आने को कहा जा रहा था। युवा बिना पंजीकरण किए टीका लगवाने बूथ पर पहुंच रहे हैं। ऐसे लाभार्थियों को टीका लगाए बिना घर भेजा जा रहा है। पहले चंद मिनटों में पोर्टल खुलते ही सभी बूथ फुल हो जाते थे। अब आधे घंटे तक पंजीकरण हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में विभाग ने राधा स्वामी आश्रम में बने बूथ पर युवाओें के लिए बिना पंजीकरण के खुला टीकाकरण किया था। यहां 1 हजार से अधिक युवा लाभार्थियों ने टीका लगवाया। यह शहरी क्षेत्र में एक बूथ पर सबसे अधिक टीकाकरण किया गया।
लाथार्थियों का कहना
पहले मैं बिना पंजीकरण किए कोरोनारोधी टीका लगवाने अस्पताल में आया था, मगर उस दिन टीका नहीं लगा। बुधवार को मैंने अपना पंजीकरण किया। वीरवार दोपहर 1 बजे का समय मिला था। इसी समय पर मैं जिला अस्पताल में आया और अब टीका लग गया है। - मनीष सिंह, युवा लाभार्थी
विज्ञापन
मैंने अस्पताल आने से पहले पता कर लिया था, इसलिए बुधवार को पहले ही पंजीकरण कराया लिया था। अब वीरवार को अस्पताल में टीका लगवाने आई हूं। अभी टीका लगने के बाद काफी खुशी है। - निशा, युवा लाभार्थी
मैंने किसी से पता किया था कि सभी जगहों पर बिना पंजीकरण के टीके लग रहे हैं। मैं इतना पढ़ा-लिखा नहीं हूं। मुझे ऑनलाइन की जानकारी नहीं है। इसलिए सीधा ही टीका लगवाने जिला अस्पताल आया हूं। मगर यहां पर टीका लगाने से मना कर दिया है। - जगदीश, सेक्टर 16-17
मैं किसी काम से शहर आया हुआ था। जब यहां जिला अस्पताल में टीका लगवाने आया तो मुझे टीका लगाने से मना कर दिया है। अब तो गांव में ही जाकर टीका लगवाना होगा। - राममेहर, युवा लाभार्थी, अग्रोहा