फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegally selling domestic gas cylinders, 64 recovered

अवैध रूप से बेच रहे थे घरेलू गैस सिलिंडर, 64 बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Illegally selling domestic gas cylinders, 64 recovered
हिसार। पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर वीरवार सुबह सेक्टर 27-28 में छापा मारकर एक गाड़ी से 64 गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें 55 भरे सिलिंडर थे, जिन्हें अवैध रूप से बेचा जा रहा था। पुलिस ने नंगथला गांव निवासी चालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक स्टाफ के हेड कांस्टेबल बंसीलाल ने वीरवार सुबह छह बजे खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को फोन कर सूचना दी कि सेक्टर 27-28 में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सुबह साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची और एक गाड़ी को पकड़ा। टीम ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें इंडेन गैस एजेंसी के 5 सिलिंडर भरे और 9 सिलिंडर खाली बरामद हुए। टीम ने जब गाड़ी के चालक ओमप्रकाश से सिलिंडरों से संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed