{"_id":"5faae5fa8ebc3e5be50e95f6","slug":"illegal-liquar-factory-owner-accused-infected-from-corona-hisar-news-rtk582203942","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध फैक्टरी चलाने का आरोपी मोहित कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध फैक्टरी चलाने का आरोपी मोहित कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
illegal liquar factory owner Accused infected from corona
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आदर्श नगर में शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी थाना कलां निवासी मोहित कोरोना संक्रमित मिला है। उसे पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। मोहित के मेडिकल परीक्षण के दौरान करवाए गए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते सोमवार की देर रात उसे खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खरखौदा पुलिस ने शहर के एक मकान पर छापा मारते हुए अवैध तरीकों से शराब बनाने के मामले का पर्दाफाश किया था। इस दौरान खांडा निवासी अंकित को मौके से ही काबू किया गया था, वहीं मामले में जांच करते हुए पुलिस ने थाना कलां निवासी मोहित व लालपुर, जिला सुपोर, बिहार हाल दरियापुर कलां दिल्ली निवासी किशोर झा को भी गिरफ्तार किया था। मोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ पर पड़ेगा असर
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी मोहित के संक्रमित मिलने से पूछताछ पर भी असर पड़ेगा। पुलिस को अभी आरोपी से शराब बनाने के लिए माल लेकर आने व सप्लाई के बारे में पूछताछ करनी थी। अब उसके संक्रमित मिलने से पूछताछ भी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
मोहित के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों का होगा कोरोना टेस्ट
मोहित के संपर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों का भी कोविड-19 टेस्ट करवाया जाएगा। हालांकि फिलहाल किसी भी पुलिसकर्मी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों का कोविड-19 टेस्ट होगा।
अवैध तरीके से शराब तैयार किए जाने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है। जिसकी भी मामले में संलिप्तता पाई जाएगी, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में रिमांड पर लिया आरोपी मोहित कोरोना संक्रमित मिला है।
-पवन, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।