फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IISW Dehradun champion in North Zone Sports Meet

Hisar News: उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा में आईआईएसडब्ल्यू देहरादून चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
IISW Dehradun champion in North Zone Sports Meet
सीआईएसएच लखनऊ की विजेता टीम ट्राफी के साथ ।
हिसार। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 46 अंक हासिल कर आईआईएसडब्ल्यू देहरादून की टीम ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में आईएसआरआई लखनऊ के नीरज कुमार सिंह 15 अंकों के साथ पुरुष वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए, जबकि महिला वर्ग में सीआईपीएचईटी लुधियाना की रितु कुकड़े ने 16 अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
विज्ञापन


केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान की ओर से एचएयू के गिरी सेंटर में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के तहत वीरवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। दोपहर एक बजे गिरी सेंटर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हांसी के डीसी राहुल नरवाल ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 23 आईसीएआर संस्थानों के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता नौ मार्च से शुरू हुई थी, जिसमें करीब 450 खिलाड़ी हिसार पहुंचे थे। प्रतियोगिता की मेजबानी केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएसएसआरआई करनाल और सीआईएसएच लखनऊ की टीम फाइनल में पहुंची है। वीरवार सुबह दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं वॉलीबाल शूटिंग में सीएसएसआरआई करनाल और सीपीआरआई शिमला की टीमें फाइनल में पहुंची हैं। बुधवार को इंडोर खेलों में कैरम, वॉलीबाल और टेबल टेनिस के मुकाबले भी आयोजित किए गए।

महिला वर्ग के परिणाम

प्रतियोगिता — प्रथम — द्वितीय — तृतीय

100 मीटर दौड़ — रितु कुकड़े, सीआईपीएचईटी लुधियाना — उषा बिरदी, आईआईएमआर लुधियाना — आकांक्षा विश्वकर्मा, सीएसएसआरआई करनाल

200 मीटर — रितु कुकड़े, सीआईपीएचईटी लुधियाना — आकांक्षा विश्वकर्मा, सीएसएसआरआई करनाल — उषा बिरदी, आईआईएमआर लुधियाना

लंबी कूद — मोहिनी कुमारी, सीआईआरजी मथुरा — रितु कुकड़े, सीआईपीएचईटी लुधियाना — विनिता शर्मा, सीपीआरआई शिमला

ऊंची कूद — मोहिनी कुमारी, सीआईआरजी मथुरा — रितु कुकड़े, सीआईपीएचईटी लुधियाना — सुनीला ठाकुर, डीएमआर सोलन

गोला फेंक — दीपशिखा, आईआईएफएसआर मोदीपुरम — श्यामलता बिक्टा, सीपीआरआई शिमला — संथिया एस., वीपीकेएएस अल्मोड़ा

चक्का फेंक — सविता, सीआईआरबी हिसार — दीपशिखा, आईआईएफएसआर मोदीपुरम — श्यामलता बिक्टा, सीपीआरआई शिमला

भाला फेंक — संथिया एस., वीपीकेएएस अल्मोड़ा — आकांक्षा विश्वकर्मा, सीएसएसआरआई करनाल — दीपशिखा, आईआईएफएसआर मोदीपुरम

4×100 मीटर रिले रेस — सीएसएसआरआई करनाल — आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून — सीआईआरबी हिसार

साइकिल रेस 5000 मीटर — चंचल रानी, सीएसएसआरआई करनाल — उषा बिरदी, आईआईएमआर लुधियाना — सपना रानी, आईआईएमआर लुधियाना

बैडमिंटन एकल — रितु कुकड़े, सीआईपीएचईटी लुधियाना — सुनीला ठाकुर, डीएमआर सोलन

पुरुष वर्ग के परिणाम

प्रतियोगिता — प्रथम — द्वितीय — तृतीय

100 मीटर दौड़ — प्रदीप कुल्हारी, लुधियाना — अमन राज, लखनऊ — अंकित कुमार गौतम, लखनऊ

200 मीटर दौड़ — नरेश कुमार, करनाल — मोहित कुमार, करनाल — अंकित कुमार गौतम, लखनऊ

400 मीटर दौड़ — नीरज कुमार, लखनऊ — मोहित कुमार, करनाल — नकुल, हिसार

800 मीटर दौड़ — नीरज कुमार, लखनऊ — मोहित कुमार, करनाल — वीरेंद्र कुमार, शिमला

1500 मीटर दौड़ — नीरज कुमार, लखनऊ — मोहित कुमार, करनाल — बन्नी सिंह, करनाल

लंबी कूद — नरेश कुमार, करनाल — अमन राज, लखनऊ — इंद्र सिंह, देहरादून

ऊंची कूद — अमनदीप, एनआरसी हिसार — राकेश धीमान, शिमला — कमल सिंह, लखनऊ

गोला फेंक — राकेश कुमार शर्मा, शिमला — गोविंद, करनाल — प्रकाश चंद्र घासल, अल्मोड़ा

चक्का फेंक — आलोक कुमार गुप्ता, लखनऊ — प्रकाश चंद्र घासल, अल्मोड़ा — गोविंद, करनाल

भाला फेंक — राकेश धीमान, शिमला — अंकित कुमार, लखनऊ — दीपक कुमार, अल्मोड़ा

4×100 मीटर रिले रेस — सीआईपीएचईटी लुधियाना — सीएसआरआई लखनऊ — आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून

साइकिल रेस 5000 मीटर — राम साहू, करनाल — देवेंद्र कुमार, करनाल — आला सिंह, लुधियाना

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

प्रतियोगिता — विजेता — उपविजेता

बास्केटबाल — आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल — आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून

क्रिकेट — सीआईएसएच लखनऊ — सीएसएसआरआई करनाल

फुटबाल — आईएसआरआई लखनऊ — सीएसएसआरआई करनाल

कबड्डी — आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल — सीआईआरबी करनाल

वॉलीबाल शूटिंग — सीपीआरआई शिमला — सीएसएसआरआई करनाल

वॉलीबाल स्मैशिंग — सीपीआरआई शिमला — डीएमआर सोलन

बैडमिंटन — सीपीआरआई शिमला — सीआईपीएचईटी लुधियाना

टेबल टेनिस — आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून — सीपीआरआई शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed