फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IG sacked police inspector Paramjeet accused of corruption

भ्रष्टाचार के आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर परमजीत को आईजी ने किया बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
IG sacked police inspector Paramjeet accused of corruption
हिसार। पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने भ्रष्टाचार के आरोप में हांसी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर परमजीत नंबर 89 सीपीएफ को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उक्त निरीक्षक पर जिला सिरसा के थाना प्रभारी डिंग रहते हुए नाजायज हिरासत व घूस लेने का आरोप था। इस संबंध में विभागीय जांच पहले सिरसा में चली। इसके बाद उनकी बदली फतेहाबाद होने पर जांच फतेहाबाद चली। जांच में पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद ने निरीक्षक को निर्दोष बताया।
विज्ञापन

इसके बाद आईजी हिसार मंडल ने पीपीआर 16.28 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जांच का रिव्यू किया। आरोपी निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त करने का नोटिस जारी किया था। उक्त निरीक्षक द्वारा नोटिस का जवाब दिया गया। व्यक्तिगत सुनवाई में भी जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर निरीक्षक परमजीत को 27 जनवरी 2022 को सेवा से बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। आईजी ने अपनी हिसार मंडल में तैनाती के शुरू में इस संबंध मे अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार में दोषी मुझसे कोई अपेज्ञा न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed