{"_id":"60e602488ebc3e87bb6cae7e","slug":"if-you-want-training-in-hisar-for-heavy-license-then-you-have-to-wait-8-months-hisar-news-rtk6165839107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवी लाइसेंस के लिए हिसार में प्रशिक्षण चाहिए तो करना होगा 8 महीने इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवी लाइसेंस के लिए हिसार में प्रशिक्षण चाहिए तो करना होगा 8 महीने इंतजार
विज्ञापन
हिसार। यदि आपको रोडवेज में हैवी लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण लेना है तो आपकों लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अब करीब 3200 आवदेक वेटिंग में चल रहे हैं। ऐसे में यदि आप ट्रेनिंग के लिए अब फाइल जमा करवाते हो तो आपका नंबर करीब आठ महीने बाद आएगा। वहीं, कुछ आवेदक जल्द नंबर लगवाने के लिए पलवल, झज्जर, कैथल आदि जिलों में आवेदन कर रहे हैं। रोडवेज की ओर से रोजाना करीब 250 आवेदकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ट्रेनिंग ब्रांच के क्लर्क सतीश कुमार का कहना है कि आवेदकों को 30 दिन तक ट्रेनिंग करनी जरूरी है। एक आवेदक एक दिन में 10 किलोमीटर तक बस चलाने का प्रशिक्षण पाता है। आवेदक को सुबह और शाम पांच-पांच किलोमीटर ट्रेनिंग दी जा रही है। फिलहाल 12 बसों से ट्रेनिंग दी जा रही है। यदि और भी बस मिल जाए तो आवेदकों की वेटिंग कम हो सकती है। बुधवार को दो आवदेकों ने फाइल जमा करवाई।
अभी 3200 आवेदक वेटिंग में चल रहे हैं। ट्रेनिंग के लिए बुधवार को दो फाइल जमा हुई है। ट्रेनिंग के लिए 12 बसें मिली हुई है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
- सतीश कुमार, क्लर्क, ट्रेनिंग ब्रांच