फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If you go somewhere, get diesel-petrol today, there will be a strike tomorrow

कहीं जाना तो आज ही डलवा लें डीजल-पेट्रोल, कल रहेगी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
If you go somewhere, get diesel-petrol today, there will be a strike tomorrow
हिसार। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मिलावटी तेल बेचने वालों के खिलाफ 15 नवंबर को 24 घंटे की हड़ताल का एलान किया है। हिसार जिला प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि सोमवार को सुबह 6 बजे हड़ताल शुरू होगी। एक दिन की हड़ताल करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकुमार सलेमगढ़ ने कहा कि प्रदेश में डीजल के नाम पर नकली मिलावटी तेल की बिक्री को लेकर हमने प्रशासन को मांगपत्र सौंपा था। नकली मिलावटी तेल की बिक्री पर रोक लगवाने के बारे में भारत सरकार और हरियाणा सरकार को काफी पत्राचार किए गए। कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिला प्रशासन की नाक के नीचे आए दिन कोई ना कोई गोदाम तैयार होते रहते हैं, जहां से तेल की सप्लाई विभिन्न स्थानों पर भेजी जाती है। वाहनों के जरिये ऐसा डीजल अलग-अलग एरिया में पहुंचाया जा रहा है। गोदामों से नकली तेल की बिक्री होने से जहां पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री घटने से सरकार को और डीलर को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वाहनों के इंजन भी खराब होकर प्रदूषण फैला रहे है। इस बारे में अधिकारियों को भी नियमों की जानकारी नहीं है। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 2020 के बाद बीएस-वीआई के मानकों के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के ऑटो फ्यूल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी हुई है। पर हर रोज छापे मारकर गोदाम मालिकों से लिखित में लिया जाए कि हर रोज हजारों लीटर तेल किन-किन लोगों को बेचते हैं। फिर उन लोगों से लिखित में लिया जाए वे हर रोज हजारों लीटर तेल का क्या करते हैं। इससे सब पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed