{"_id":"6935d8aacf4e60823d0296f0","slug":"if-you-are-going-on-bhadra-highway-then-be-careful-hisar-news-c-21-hsr1020-765584-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भादरा हाईवे पर जा रहे हैं तो संभल जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भादरा हाईवे पर जा रहे हैं तो संभल जाएं
विज्ञापन
हिसार- भादरा स्टेट हाइवे पर गांव आर्यनगर से पहले जर्जर हालत में स्टेट हाइवे ।
हिसार। हिसार से भादरा स्टेट हाईवे पर जाने वाले वाहन चालक जरा संभल जाएं। कोहरे में इस हाईवे पर सफर जानलेवा साबित हो सकता है। हाईवे पर करीब दो किलोमीटर की दूरी में सफेद पट्टी गायब है। इसी साल फोरलेन किए इस हाईवे पर अब तक डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइट का काम भी अधूरा है। बारिश के बाद लंबे समय तक जलभराव के कारण 500 मीटर के दायरे में जर्जर हाईवे पर अब तक पैचवर्क भी नहीं किया गया है।
अमर उजाला टीम ने रविवार को हिसार से भादरा स्टेट हाईवे पर हिंदवान गांव तक सड़क सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। हिसार से निकलने के बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के पास करीब 500 मीटर के एरिया में सफेद पट्टी गायब है। रोड पर घासफूस, मिटटी आदि होने के कारण सफेद पट्टी दिखाई ही नहीं दे रही। गांव चंदनगर में कुछ दूरी में सड़क पर सफेद पट्टी नहीं है। यहां गांव की ओर जाने वाले दिशा संकेतक भी नहीं लगे। नहर पर बने पुल व सड़क को चौड़ा करने के बाद भी संकेतक लगाए जाने की आवश्यकता है। चंडीगढ़-राजगढ़ रोड से कुछ दूरी पहले सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है।
आर्यनगर से पहले 300 मीटर लंबाई में सड़क बुरी तरह से जर्जर
आर्यनगर में प्रवेश करने से एक किलोमीटर पहले 300 मीटर लंबाई में सड़क बुरी तरह जर्जर है। सितंबर से नवंबर तक यहां पानी भरा रहने के कारण सड़क की यह हालत हो गई। अब तक पैचवर्क भी नहीं करवाया। सड़क पर गहरे गडढ़े बने हुए हैं। इसके साथ ही सड़क पर दोनों ओर सफेद पट्टी भी नहीं है। आर्यनगर में भी कुछ दूरी में सड़क क्षतिग्रस्त मिली। लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले हिसार -भादरा रोड को हिंदवान मोड तक फोरलेन किया है।
विज्ञापन
चौक पर नहीं है सिग्नल
हिसार से भादरा रोड पर साउथ बाइपास को क्राॅस करते समय चौराहा बनता है। बाइपास पर तेज गति से गुजरने वाले वाहन भादरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए खतरा बनते हैं। कोहरे के समय हादसे की आशंका ज्यादा रहती है। ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण चौक खतरनाक साबित हो सकता है।
लाइट की व्यवस्था नहीं
राजगढ़ -चंडीगढ़ हाईवे पुल के नीचे और इसके आसपास कहीं पर भी लाइट की व्यवस्था नहीं है। यहां पर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। काफी संख्या में यात्री नेशनल हाईवे से उतरते व हाईवे पर चढ़ते हैं। इस कारण यहां पर ट्रैफिक सिग्नल व हाई मास्ट लाई लगाने जाने की जरूरत है।