फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If we roam around with an axe, we will not get it even by looking for shade: Dr. Sawant

कुल्हाड़ी लेकर घूमेंगे तो हमें छांव ढूंढने से भी नहीं मिलेगी : डॉ. सावंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
If we roam around with an axe, we will not get it even by looking for shade: Dr. Sawant
हिसार। जाट सेवक संघ महिला प्रकोष्ठ के चिंतन शिविर में उपस्थित महिलाएं सहित अन्य पदाधिकारी। संवा - फोटो : Hisar
हिसार। घर में अनुशासन बनाए रखने के लिए सास को सख्त होना पड़ता है। इसलिए बहू का फर्ज बनता है कि उनका सम्मान करें और सास भी बहू की भावनाओं को समझें। पहले गांव में वृक्ष के नीचे चबूतरे बनाकर हंसते बोलते खेलते थे। निंबोली व शहतूत खाते थे। हमें उन दिनों को भूलना नहीं है। बुजुर्गों की छांव में रहकर उनसे संस्कार अर्जित करने हैं। कुल्हाड़ी लेकर घूमेंगे तो हमें छांव ढूंढने से भी नहीं मिलेगी। यह कहना है डॉ. सत्या सावंत का। वे रविवार को अर्बन एस्टेट स्थित न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में जाट सेवक संघ द्वारा आयोजित महिला प्रकोष्ठ चिंतन शिविर की अध्यक्षता कर रही थीं। मंच का संचालन सुनीता रेड्डी ने किया।
विज्ञापन

संघ के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पानू ने बताया कि चिंतन शिविर का विषय पारिवारिक शैक्षिक संस्कृति व परंपराएं आदि रहा। मुख्य वक्ता अनिल पातड़ ने पारिवारिक मूल्य एवं शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि हमें रिश्तों का सम्मान करना चाहिए। हमें कभी भी एक-दूसरे से तुलना करके किसी का मूल्यांकन कम नहीं आंकना चाहिए। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी तनाव में रहते हैं, इसलिए हमें संगीत व नृत्य के साथ-साथ योगाभ्यास भी करना चाहिए। ऐसा करके हम तनाव मुक्त होंगे और हम संस्कारवान परिवार का निर्माण कर सकें।
विज्ञापन

मीत मान ने कहा कि हमें अपनी जड़ों को सींचना है। हमें अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति से अवगत करवाना आवश्यक है। प्रेस प्रवक्ता पानू ने बताया कि महिला शक्ति की उपस्थिति से यह लग रहा था कि आज नारी जाग चुकी, इससे हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और हमारा समाज संस्कारवान बनेगा। इस अवसर पर किताबों देवी, शांति पानू, कमलेश, शांति देवी, नारायणी देवी, प्राचार्य स्नेह श्योकंद, कृष्णा बैनीवाल, अंशुल सावंत, रीना चहल, संतोष पूनिया, बबली चाहर, दर्शना बैनीवाल, उर्मिला राव, सुशीला दलाल, सुशीला सिंधु, मीनाक्षी, जाट सेवक संघ के प्रधान राजेश बैनीवाल, महासचिव राजेश बडाला, कोषाध्यक्ष बलजीत पूनिया, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी विक्रम पंघाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी तेजवीर चाहर, व्यापार व एन आर आई प्रभारी संदीप सावंत, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जगमहेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed