Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the power goes out on Diwali, it will be restored within 15 minutes.

Hisar News: दिवाली पर बिजली गुल हुई तो 15 मिनट में होगी बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
If the power goes out on Diwali, it will be restored within 15 minutes.

विज्ञापन
हिसार। दिवाली पर शहर में बिजली गुल होने की स्थिति में छोटे-मोटे फाल्ट को 10 से 15 मिनट में ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके लिए बिजली निगम ने 350 कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की है। ये कर्मचारी दो शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी देंगे।
त्योहार के दौरान बिजली की बढ़ी हुई मांग और तकनीकी गड़बड़ियों से निपटने के लिए निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कंट्रोल रूम भी 24 घंटे चालू रहेगा।
विज्ञापन

दिवाली की रात ओवरलोड या आतिशबाजी के कारण बिजली लाइनों में छोटे-मोटे फाल्ट आने की आशंका रहती है। इससे निपटने के लिए बिजली निगम ने त्वरित कार्रवाई टीमें गठित की हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि शहर में कहीं भी छोटा फाल्ट आने पर सूचना मिलते ही कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचेगी और 10 से 15 मिनट के भीतर समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था
त्योहार के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर फुंकने या ओवरलोड होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित न हो, इसके लिए निगम ने अस्थायी ट्रांसफार्मर से लैस ट्रॉलियों की विशेष व्यवस्था की है। यदि किसी इलाके का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर को तुरंत मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। इससे मुख्य ट्रांसफार्मर को बदलने या उसकी मरम्मत करने के दौरान भी संबंधित इलाके के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा।
------------
24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम
उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निवारण करने के लिए बिजली निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। यहां अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि एक साथ कई शिकायतें आने पर भी फोन लाइन व्यस्त न रहे। प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत सुनने के बाद संबंधित टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को जल्द दूर करने में मदद मिलेगी।

------------
दिवाली पर 350 कर्मचारी दो शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आम जनता से भी अपील है कि आतिशबाजी करते समय बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और ओवरहेड तारों से उचित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या बड़े फाल्ट से बचा जा सके।
- अविनाश यादव, एसई, हिसार सर्कल, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed