{"_id":"453ee456481f3fedf976ac839b5c8c38","slug":"if-not-monthly-businessman-extremities-breaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथली नहीं दी तो व्यापारी के हाथ-पांव तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंथली नहीं दी तो व्यापारी के हाथ-पांव तोड़े
hisar
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़वाली ढाणी में रविवार की रात मिनरल वाटर प्लांट के मालिक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने प्लांट मालिक को लाठी और डंडों से बुरी तरह पीटा और इसके बाद फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का आरोप है कि यह हमला मंथली न देने पर किया गया था। पुलिस ने मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
सामान्य अस्पताल में दाखिल श्री श्याम कैंपर सप्लायर के मालिक प्रदीप सैनी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इसी एरिया में रहने वाला एक युवक आया था। उसने एरिया में सक्रिय कुछ बदमाशों का हवाला देकर मंथली मांगी थी। उसने कहा था कि अगर कारोबार चलाना है तो मंथली दिया करो। इस बात पर प्रदीप की उसके साथ बहस हो गई। प्रदीप का कहना है कि उस समय तो वह युवक वहां से चला गया, लेकिन रविवार की रात करीब नौ बजे सात-आठ हथियारबंद युवक प्लांट पर आ गए। वह नीचे था और भाई सोनू उर्फ संदीप छत पर था।
युवकों ने आते ही उस पर डंडों से हमला कर दिया। प्रदीप ने कहा कि मंथली मांगने वाले बदमाशों का गुट है। ये युवक सब्जी मंडी चौक पर काम करते हैं। हमले में दो जगह से पांव की और दो जगह हाथ की हड्डी टूट गई है। चौकी प्रभारी महेंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों के खिलाफ बयान दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।