{"_id":"624dd31018e2192afa2cc398","slug":"if-given-more-than-400-cusecs-of-water-to-loharu-and-siwani-the-farmers-of-hisar-will-suffer-hisar-news-hsr6284783198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू व सिवानी को 400 क्यूसेक से अधिक पानी दिया तो हिसार के किसानों को होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू व सिवानी को 400 क्यूसेक से अधिक पानी दिया तो हिसार के किसानों को होगा नुकसान
विज्ञापन
हिसार। नहरी पानी आपूर्ति सिस्टम में सुधार को लेकर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बुधवार को चंडीगढ़ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह के साथ उच्चाधिकारियों की बैठक ली। संयुक्त जल संघर्ष समिति ने कहा कि भाखड़ा से लोहारू व सिवानी को 400 क्यूसेक से अधिक पानी दिया गया तो हिसार के किसानों को नुकसान होगा।
बुधवार को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अगुवाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ संयुक्त जल संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त जल संघर्ष समिति के प्रधान कुरड़ाराम नंबरदार, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, बिजेंद्र बेनीवाल, सतबीर पूनिया, मास्टर सतबीर गढ़वाल, सुरेंद्र आर्य भी शामिल रहे।
बैठक में सभी मांगों पर व्यापक अध्ययन करने उपरांत सभी जरूरी कदम उठाने का निर्णय लिया गया। हांसी ब्रांच के पूरे सिस्टम की सफाई, मुनक हेड से राजथल हेड तक सफाई, बीएमएल बरवाला की खनौरी हेड के साथ लगते पंजाब के हिस्से की सफाई, बालसमंद सब ब्रांच में समझौते के अनुसार बरसाती सीजन में लगातार पानी चलाए जाने तथा बरसाती सीजन के अलावा सप्ताह में दो बार पानी चलाए जाने की मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को दी हिदायत
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण करें। गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल अभाव वाले गांवों में पीने के पानी के समुचित प्रबंध किए जाए। पेयजल से सम्बंधित आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। गांवों में स्थित जोहड़ों एवं तालाबों को पानी से भरवाया जाए। ब्यूरो