फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian karate athlete nikita will play in national championship

पिता ने खेलने से मना किया तो जिद पर अड़ी बेटी, अब नेशनल में दिखाएगी किक, पंच का दम

Thu, 12 Mar 2020 02:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो अश्वनी कुमार, हिसार
अश्वनी कुमार, हिसार Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
indian karate athlete nikita will play in national championship
सांकेतिक तस्वीर
यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। एक दिन कामयाबी भी जरूर मिलेगी। ऐसा ही उदाहरण है सेक्टर-16 निवासी कराटे खिलाड़ी निकिता का। निकिता की शुरू से ही कराटे सीखने की रुचि थी, लेकिन जब पिता ने खेलने से मना कर दिया तो वह जिद पर अड़ गई। आज जब वह देश की झोली में पदक डाल रही है तो पिता फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अब निकिता नेशनल गेम्स में पंच, किक और ब्लॉक का दम दिखाएगी। हालांकि अभी कोरोना वायरस के चलते गुवाहाटी में होने वाले नेशनल गेम्स कुछ समय के लिए स्थगित हो गए हैं। निकिता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप (टीम गेम) में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी है। निकिता सेक्टर-15 में कोच विजेता मुंदलिया के पास कई सालों से प्रशिक्षण ले रही है। वह इंपीरियल कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


पिता चलाते हैं गाड़ी तो माता घर-घर जाकर कर रहीं प्राथमिक उपचार
निकिता के पिता पुन्नू गाड़ी चलाते हैं तो उनकी माता घर-घर जाकर प्राथमिक उपचार कर रही हैं। निकिता ने बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने स्कूल से ही कराटे का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। घर की कुछ समस्या के कारण दो साल तक कराटे से दूरी बनाई रखी। उसके बाद जब वर्ष 2017 में निकिता ने दोबारा प्रशिक्षण लेना शुरू किया तो पिता ने खेलने ने मना कर दिया, लेकिन निकिता ने कराटे में भविष्य बनाने की ठान ली और वह खेलने की जिद पर अड़ गई। अब निकिता तीन साल से लगातार कराटे का प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकिता की उपलब्धियां
- 2018 में स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2019 में ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2019 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

निकिता का शुरू से ही उम्दा प्रदर्शन रहा है। वह अब तक कई पदक जीत चुकी हैं। काफी सालों से निकिता मेरे पास ही प्रशिक्षण ले रही है।
- विजेता मुंदलिया, कोच, कराटे प्लेनेट, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed