{"_id":"61c763337963702c6f6d49c1","slug":"if-congress-comes-to-power-we-will-give-government-jobs-to-the-families-of-martyr-farmers-deependra-hooda-hisar-news-hsr6203873154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सत्ता में आई तो शहीद किसानों के परिजनों को देंगे सरकारी नौकरी : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सत्ता में आई तो शहीद किसानों के परिजनों को देंगे सरकारी नौकरी : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। दिल्ली में किसानों की बड़ी जीत हुई है। किसानों ने सरकार के घुटने टिकवा कर तीनों कृषि के काले कानून वापस करवाए हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देंगे। उक्त बात कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राखी गढ़ी में बाहरा खाप की पंचायत में खाप के चबूतरे पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने खाप का चबूतरा बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने भी ढांडा खाप की तरफ से एक लाख 11 हजार रुपये की सहायता राशि दी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान व मजदूर अपने हक की लड़ाई के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहे थे। एक वर्ष बाद किसान मजदूर की बड़ी जीत हुई है। आजादी के बाद का यह सबसे बड़ा आंदोलन था। किसानों ने सरकार को झुकाने का काम किया है। इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मैं संसद में किसान और मजदूरों की आवाज उठाता हूं तो अकेला होने की वजह से मेरी बातें नहीं सुनी जातीं, लेकिन मैं आपकी आवाज बुलंद करके हमेशा गूंजता रहूंगा। खाप के कार्यकारी प्रधान मास्टर राजकुमार ने खाप की पगड़ी दीपेंद्र हुड्डा को पहनाई और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किसान आंदोलन में भाग लेने वाले दर्जनों किसानों को भी सम्मानित किया गया। किसान आंदोलन में शहीद हुए मिर्चपुर के किसान जोगिंदर के परिजनों को खाप की तरफ से 51 हजार रुपये दिए, लेकिन उसके परिजनों में वह पैसे खाप के चबूतरे के निर्माण के लिए लौटा दिए। इस अवसर पर प्रो. वीरेंद्र सिंह, विधायक सुभाष गंगोली, सुभाष गोयल, देवव्रत ढांडा, ओमप्रकाश ढांडा, सुरेश कोथ, मास्टर राजकुमार, अनिल मोर, जस्सी पेटवाड़, दिनेश श्योराण, डॉ. कुलवंत मोर, रणदीप लोहान, मास्टर हरकेश, रामफल जांगड़ा, सुमन शर्मा, सचिव रामनिवास, संदीप बडाला व बीरेंद्र मोर इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।