{"_id":"613263488ebc3e144e5cc989","slug":"if-badminton-player-tarun-wins-today-silver-medal-will-be-sure-hisar-news-hsr6107130173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण आज जीते तो रजत पदक होगा पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण आज जीते तो रजत पदक होगा पक्का
विज्ञापन
तरुण ढिल्लों का मैच देखते परिवार के सदस्य। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। टोक्यो पैरालंपिक में हिसार के खिलाड़ियों के लिए शुक्रवार को दिन कहीं खुशी कहीं गम वाला रहा। बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लों ने जहां सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं पैरा एथलीट एकता भ्याण अपना पहला ही मुकाबला हार कर बाहर हो गई। शनिवार को अगर तरुण अपना मुकाबला जीत जाते हैं वह फाइनल में पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही उनका रजत पदक पक्का हो जाएगा। शनिवार को उनका मुकाबला फ्रंास के खिलाड़ी लुकास माजोर के साथ होगा।
उधर, हिसार के अर्बन एस्टेट-2 की रहने वाली पैरा एथलीट एकता भ्याण को निराशा हाथ लगी है। हार के साथ ही एकता का पैरालंपिक का सफर खत्म हो गया। एकता ने क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में हिस्सा लिया था।
मूलरूप रूप से सातरोड़ कलां के रहने वाले पैरा खिलाड़ी तरुण ढिल्लों के भाई तजेंद्र ने बताया कि सुबह तरुण ने कोरिया के खिलाड़ी को हराया। तरुण के सेमीफाइनल में पहुंचने पर परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मैच खत्म होने के बाद तरुण ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान तरुण ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि शनिवार को होने वाला सेमीफाइनल मैच जीत लूंगा।
विज्ञापन
बारिश के कारण एकता की नहीं बनी पकड़
पैरा एथलीट एकता की हार के बाद उनके पिता बलजीत भ्याण ने बताया कि बारिश के कारण क्लब गीला हो गया था। बार-बार हाथ से फिसलने के कारण पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में बेटी हार गई, हालांकि बेटी एकता का अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं हार के बाद परिवार और शहरवासियों में मायूसी है।