{"_id":"67c88ef6f71c2b92060dc99c","slug":"ideas-of-81-students-of-the-district-selected-in-inspire-award-scheme-hisar-news-c-21-hsr1013-578996-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले के 81 छात्रों के आइडिया चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले के 81 छात्रों के आइडिया चयनित
Wed, 05 Mar 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
हिसार। सत्र 2024-25 में इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत प्रदेश के 814 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए हुए हैं। इनमें से हिसार जिले के सर्वाधिक 81 विद्यार्थियों के आइडिया शामिल हैं। भारत सरकार की नीति आयोग की इंस्पायर योजना के तहत इन विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिसे वे मॉडल बनाने में खर्च करेंगे।
शिक्षा विभाग ने इस सत्र में हिसार के 1,332 विद्यार्थियों के आइडिया पोर्टल पर अपडेट कर मुख्यालय भेजे थे। इनमें से 81 आइडिया चयनित हुए हैं। इनमें 56 सरकारी स्कूलों के और 25 प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
इंस्पायर योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के नवाचार को उभारना है ताकि कोई विद्यार्थी आइडिया होते हुए भी पिछड़ न सके। विद्यार्थियों के मॉडल जिला स्तर पर चयनित होने के बाद राज्यस्तरीय स्पर्धा और राज्यस्तरीय स्पर्धा में चयनित होने के बाद राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शित किए जाएंगे। नेशनल स्तर पर टॉप 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
कुल चयन - 814
राजकीय स्कूल - 565 (1 केंद्रीय विद्यालय, 1 सैनिक स्कूल )
प्राइवेट स्कूल - 249
सबसे अधिक चयन हिसार- 81
दूसरे नंबर पर चयन गुरुग्राम -77
तीसरे नंबर पर चयन फतेहाबाद - 74
जिले के 81 विद्यार्थियों के आइडिया इंस्पायर योजना के तहत चयनित हुए हैं। इन विद्यार्थियों को माडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिलास्तर पर प्रतियोगिता होगी। सत्र 2023-24 में भी इंस्पायर योजना के तहत प्रदेश के 53 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए गए थे। - नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।