फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ICCC will be built in the building of Municipal Improvement Board located in Auto Market: Pradeep Dahiya

Hisar News: ऑटो मार्केट स्थित नगर सुधार मंडल की बिल्डिंग में बनेगा आईसीसीसीः प्रदीप दहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
ICCC will be built in the building of Municipal Improvement Board located in Auto Market: Pradeep Dahiya
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) ऑटो मार्केट स्थित नगर सुधार मंडल के भवन में बनेगा। इसी को लेकर नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सलाहकार एजेंसी के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि प्रदेश को स्मार्ट राज्य बनाने की दृष्टि से शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 7 नगर निगमों में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित करने का निर्णय लिया है। इनमें हिसार नगर निगम का नाम भी शामिल है। निगमायुक्त ने बताया कि आईसीसीसी सिस्टम नागरिक सेवाओं को एक जगह पर ला देता है। इसके जरिये यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहरों में हो रहे कामों की एक जगह से निगरानी की सके। इस सिस्टम की मदद से शहर के ट्रैफिक, नागरिक सुविधाओं, चिकित्सकीय संसाधनों और आपराधिक घटनाओं की निगरानी की जा सकेगी। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन संदीप सिहाग व जयवीर डूडी, सीएमजीजीए साकेत शुभ व शुभम चतुर्वेदी, सलाहकार आदित्य श्रीवास्तव व राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed