फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I am son of a farmer, and i feel his emotions - Bhupedra singh hooda

मैं किसान का बेटा हूं, उनका दर्द अच्छी प्रकार समझता हूं : भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
I am son of a farmer, and i feel his emotions - Bhupedra singh  hooda
रामायण टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : Hisar
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को रामायण टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। हुड्डा ने कहा कि 58 दिनों से देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर कड़ाके की ठंड में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और उनका दर्द अच्छी प्रकार समझता हूं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को डराने की बजाय मनाने की कोशिश करे। उन्होंने किसानों से अपील की कि राष्ट्रीय पर्व पर शांति व अनुशासन भंग हुआ तो यह आंदोलन कमजोर पड़ जाएगा। अनुशासन और अहिंसा किसान आंदोलन के दो सबसे बड़े हथियार हैं। इन पर टिके रहना सबसे बड़ी ताकत है। हुड्डा ने कहा कि सरकार सत्ता के घमंड में चूर है। उनको पता होना चाहिए जो सत्ता पर बैठाना जानता है, वह उसे हटाना भी जानता है। सरकार ने किसानियत और इंसानियत दोनों से नाता तोड़ लिया है। इस अवसर पर धर्मबीर गोयत, ललित भारद्वाज, राजेश कासनिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed