फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HYC Jat College team overall champion in City Football League

Hisar News: सिटी फुटबाल लीग में एचवाईसी जाट कॉलेज की टीम ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
HYC Jat College team overall champion in City Football League
हिसार। जाट कॉलेज परिसर में सिटी फुटबाल लीग का समापन समारोह सोमवार को हुआ। इसमें एचवाईसी जाट कॉलेज ने ओवरऑल ट्राॅफी उठाई।
विज्ञापन

कोच नवीन कुमार ने बताया कि अंडर-10 आयु वर्ग में सक्सेस रूट एकेडमी प्रथम, अर्बन सिटी द्वितीय और एचवाईसी जाट कॉलेज तीसरे नंबर पर रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में एचवाईसी जाट काॅलेज प्रथम, अर्बन सिटी द्वितीय, मॉडर्न डिफेंस स्कूल तृतीय रहा।
अंडर-16 में एचवाईसी जाट कॉलेज प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल दूसरे और सक्सेस रूट तीसरे नंबर पर रहा। लीग के प्रवक्ता प्रवीन राजोरिया ने बताया कि समारोह में मदन सिंह राठौर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकेडमी ऑफ ऑल स्पोर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कड़वासरा ने की। इन दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

राजोरिया ने बताया कि जिले में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए ऐसी लीग का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सही समय पर सही प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाए तो फुटबाल में प्रदेश और देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. महेश ख्यालिया, डॉ. सुशील लेगा, डॉ. राकेश शर्मा, विनोद ढांडा, कुलदीप मक्कड़, अविनाश श्योराण, विक्रम श्योराण, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed