फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hurt by cheating and humiliation, the young man swallowed poison

धोखाधड़ी और बेइज्जती से आहत होकर युवक ने जहर निगल दी जान

Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hurt by cheating and humiliation, the young man swallowed poison
मंडी आदमपुर। साझेदार की धोखाधड़ी और लेनदारों की बेइज्जती से आहत होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद में तैनात सीआईए के एएसआई महाबीर सिंह ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा रोहताश गांव चौधरीवाली निवासी पवन के साथ साझेदारी में अनाज खरीद-बेच का काम करता था। 24 जून को महाबीर के भाई छोटूराम ने फोन पर रोहताश के जहरीले पदार्थ निगलने की सूचना दी। गंभीर अवस्था में रोहताश को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महाबीर ने बताया कि आईसीयू में भर्ती रोहताश ने बताया कि पवन ने साझे में खरीदा 19 लाख रुपये का अनाज धोखे से बेच दिया। 23 जून को पवन, विजय, महेंद्र व माया उसके पास आए और रुपये मांगे। इस पर उसने पवन को रुपये देने को कहा तो उसने इनकार कर दिया और पूरी देनदारी उस पर डाल दी। धोखाधड़ी और लेनदारी से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगला था। पुलिस ने मृतक के पिता महाबीर की शिकायत पर पवन, विजय, महेंद्र व माया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed