{"_id":"629cf15234d93a3e974ee41e","slug":"human-skeleton-in-civil-hospital-responsible-careless-hisar-news-hsr63355452","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में इंसानी कंकाल की बेकद्री, जिम्मेदार बेफिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में इंसानी कंकाल की बेकद्री, जिम्मेदार बेफिक्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नागरिक अस्पताल में रविवार को एक इंसानी कंकाल की बेकद्री होती रही और जिम्मेदार बेफिक्र नजर आए। अस्पताल का एक कर्मचारी कंकाल वाले थैले को लेकर शवगृह से आपातकालीन कक्ष के सामने से घूमता रहा। शवगृह में कंकाल रखने को लेकर पुलिस कर्मी और चिकित्सक के बीच गरमा गर्मी तक हो गई। पुलिस ने कहा कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराना है, इसे डी फ्रिज में रख दो। इस पर चिकित्सक ने कहा कि अस्पताल के तीन डी फ्रिज में से दो खराब हैं, एक डी फ्रिज में पहले से दो शव रखे हैं। ऐसे में कंकाल रखने की जगह नहीं है। इसके बाद कंकाल को शवगृह में बिना डी फ्रिज के रखा गया।
जानकारी के अनुसार सदर थाना से एएसआई हनुमान ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे कंकाल का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पीआई कटाई गई। पोस्टमार्टम के लिए कंकाल लेकर शवगृह गया। वहां पर मौजूद चिकित्सक अजय चुघ ने कंकाल को शवगृह में रखने से इनकार कर दिया और कहा कि एक डी फ्रिज है और उसमें दो शव रखे हैं। इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि मैं कंकाल को लेकर कहां जाऊं। पुलिस कर्मी ने अपने उच्च अधिकारियों से बातचीत की। कुछ देर बाद चिकित्सक लता से बात हुई तो उन्होंने शवगृह में कंकाल बिना डी फ्रिज रखने का कहा।
साउथ बाईपास पर मिला था कंकाल
सेक्टर-15 निवासी विकास ने बताया कि वह सेक्टर 9-11 में प्लांट देखने के लिए जा रहा था। जब साउथ बाइक पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वह नहर किनारे रुका। इस दौरान उसे घास के नीचे इंसानी कंकाल दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसआई हनुमान मौके पर पहुंचे और कंकाल को प्लास्टिक के थैले में डाल नागरिक अस्पताल गए।
विज्ञापन
दो महीने से खराब पड़े हैं डी फ्रिज
नागरिक अस्पताल के शवगृह में जिन शवों की शनाख्त नहीं होती उन्हें 72 घंटे तक रखा जाता है। शव खराब न हो इसलिए उन्हें डी फ्रिज में रखा जाता है। अस्पताल में तीन डी फ्रिज थे, एक डी फ्रिज काफी पहले तो एक डी फ्रिज दो माह से खराब पड़ा है। ऐसे में एक डी फ्रिज काम करता है। रविवार को उसमें दो शव रखे थे। बता दें कि कुछ समय पहले दो से ज्यादा शव अस्पताल पहुंचने और डी फ्रिज खराब होने के चलते चिकित्सक रामअवतार ने खुले में पोस्टमार्टम किया था। उस समय मामला सीएमओ और पीएमओ के संज्ञान में आया था, लेकिन आज तक अस्पताल प्रशासन द्वारा डी फ्रिज को ठीक करवाने की जहमत तक नहीं उठाई।
शवगृह में एक डी फ्रिज है उसके अंदर दो शव रखे हैं। बिना डी फ्रिज के कंकाल को नहीं रख सकतें। यह नियम में है। - अजय चुघ, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल