निगम अधिकारियों ने रोया हुडा अधिकारियों के सामने दुखड़ा, पहले बजट दे दो कैसे संभालेंगे सेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा के सेक्टर नगर निगम को हैंडओवर करने के मामले में निगम अधिकारियों की समस्या बढ़ गई है। बुधवार के हुडा ईओ सुमित कुमार के साथ निगम एक्सईएन व अन्य अधिकारियों की मीटिंग हुई। निगम अधिकरियों ने बजट संबंधित दुखड़ा हुडा अधिकारी के सामने रोया और कहा कि पहले बजट दे दो हम बिना बजट कैसे संभालेंगे इन सेक्टरों को। इस पर अधिकारी ने हुडा की कार्यशैली समझाई जिसको लेकर निगम अधिकरियों की पहले डीसी से भी बातचीत हो चुकी है। डीसी पहले ही निगम अधिकारियों को आदेश कर चुके हैं जैसी प्रक्रिया हुडा में यूज की जा रही है सेक्टरों के लिए वैसी ही प्रक्रिया निगम में लागू की जाएगी। निगम अधिकारियों को उसी प्रक्रिया के आधार पर डीडी पावर भी दी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं में वे हुडा अधिकारियों की तर्ज पर पावर यूज कर सकेंगे।
आज सुबह फील्ड में करेंगे निगम अधिकारी हुडा अधिकारियों से परिचय
हुडा अधिकारियों व निगम अधिकारियों की बैठक में परिचय को लेकर भी चर्चा हुई। मीटिंग में अधिकारियों ने कहा कि हुडा के किन किन अधिकारियों पर क्या क्या काम है यह हमें कैसे पता चलेगा उनका हमारा तालमेल करवाने के लिए मीटिंग करवाई जाए। बाद में तय हुआ कि वीरवार को सभी हुडा के फील्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों से निगम अधिकारी मौके पर पहुंचकर ही परिचय करेंगे।
केवल रखरखाव करेंगा निगम, डेवलेपमेंट के काम रहेंगे हुडा के पास ही
नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि मीटिंग में कई मुद्दे क्लीयर हो गए हैं। निगम को जो भी सेक्टर हैंडओवर किए गए हैं वे केवल रखरखाव के लिए दिए गए हैं। वे केवल सड़क, सीवरेज, लाइट के रखरखाव करेंगे। अगर कोई सड़क की मरम्त करवानी है तो निगम करेगा। अगर सड़क पूरी टूट गई है तो निगम हुडा को लिखेगा जिसका दोबारा से निर्माण हुडा को ही करना है।
यूं आएगा निगम में पैसा
निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन सेक्टरों में पानी की सप्लाई दी जा रही है उसका पैसा बिल के रूप में निगम में आएगा। इसके अलावा सीवरेज कनेक्शन का पैसा, कहीं कोई नक्शा पास करवाता है उसका कुछ हिस्से का पैसा उनके पास आएगा। इसके अलावा प्लाट ट्रांसफर का पैसा भी निगम में आएगा। यह पूरा रिकॉर्ड हुडा व निगम का स्टाफ अपने अपने कार्यालय में मेनटेन करेंगे। एक कर्मचारी की स्पेशल ड्यूटी रहेगी कि कितनी इन सेक्टरों से इनकम हुई और कितना पैसा निगम के हिस्से में आया।
ये अधिकारी रहे शामिल
मीटिंग में नगर निगम एमई प्रवीन, एमई जगदीश, एलओ प्रवीन कुमार, लाइट इंस्पेक्टर आजम खान सहित कई अधिकारी मौजूद थे।