फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda sector Hisar, water line protest, Hisar

प्लॉट के बीच निकाली पानी की 9 इंची पाइप लाइन, निगम-हुडा में खींचतान

Wed, 13 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 13 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
huda sector Hisar, water line protest, Hisar
हुडा, - फोटो : demo pics

हुडा के सेक्टर निगम में ट्रांसफर होते ही कई परतें खुलने लगी हैं। हुडा का कारनामा देखिए कि 9 इंच की पानी की पाइपलाइन ही अधिकारियों ने सेक्टर 16-17 में प्लॉट के बीचोंबीच से निकाल दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्लॉट होल्डर एससीओ (शॉपिंग कांप्लेक्स कम ऑफिस) का निर्माण करना शुरू किया। जब नींव डालने के लिए खुदाई की गई तो प्लॉट के बीचोंबीच से पाइप लाइन निकली। मामले की शिकायत प्लॉट होल्डर ने हुडा कार्यालय में की। हुडा अधिकारियों ने कहा कि वे निशानदेही तो कर देंगे, मगर इस लाइन को हटाने का काम निगम अधिकारी ही करेंगे। निगम अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे प्लॉट होल्डर को कहा कि वे शिकायत लेकर हुडा कार्यालय में जाएं। बता दें कि यह एक मामला नहीं, ऐसे कई मामले हैं, जिसमें सेक्टरवासी दो विभागों के बीच चक्कर काट रहें हैं।

विज्ञापन


निगम अधिकारी आज करेंगे डीसी से शिकायत
नगर निगम व हुडा अधिकारियों के बीच खींचतान चल रही है। कार्यों को लेकर हुडा अधिकारी निगम अधिकारियों का कथित रूप से सहयोग नहीं कर रहे। निगम अधिकारियों का आरोप है कि जो लोग शिकायत लेकर आते हैं उन्हें हुडा अधिकारी यह कहकर निगम में भेज देते हैं कि सेक्टर अब उनके पास नहीं निगम के पास चले गए हैं।
विज्ञापन


मीटिंग कर बनाई रणनीति
हुडा अधिकारियों को पूरी तरह घेरने के लिए नगर निगम अधिकारियों की इस मुद्दे पर मंगलवार को एक्सईएन कार्यालय में मीटिंग हुई। मीटिंग में एक्सईएन रामजीलाल, एमई जगदीश, एमई संदीप व जेई मौजूद थे। उन्होंने हुडा अधिकारियों को घेरने के लिए रणनीति बनाई। साथ ही किन किन मुद्दों पर हुडा अधिकारी उनका सहयोग नहीं कर रहे डीसी के सामने बातचीत करने के लिए प्वाइंट डिस्कस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा के अधिकारी हमें सहयोग नहीं कर रहे। जबकि सरकार ने जो लेटर भेजा है उसमें यह साफ लिखा है कि हुडा के जेई एसडीओ छह महीने तक हुडा कार्यालय यानी वहीं ड्यूटी देते हुए सेक्टरों की देखरेेख व अन्य काम में सहयोग करेंगे। हुडा अधिकारी अब इससे पल्ला झाड़ रहे हैं।

- रामजीलाल, एक्सईएन, नगर निगम

मेरे पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। हां यह काम हमारा है। अगर कोई शिकायत लेकर आता है तो पाइप लाइन हटवा दी जाएगी। यह काम पहले किसने करवाया इसकी जानकारी नहीं।
- अमित गोदारा, एसडीओ, हुडा

मैं मौके पर गया था निशानदेही की है। इसकी रिपोर्ट इस्टेट ऑफिस को कर दी है।
- वीरभान, जेई, हुडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed