फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HU reduced 15 seats of B.Sc-Agriculture course

Hisar News: एचएयू ने बीएससी-एग्रीकल्चर कोर्स की 15 सीटें घटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
HU reduced 15 seats of B.Sc-Agriculture course
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पहले से ही फीस को लेकर विवादों में है। अब विश्वविद्यालय ने बावल स्थित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर 4 वर्षीय प्रोग्राम, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर छह वर्षीय कोर्स की 15 सीटें घटा दी हैं। इसके बाद अब इस कोर्स की कुल 40 सीटें रहेगी, जबकि पहले कुल 55 सीटें होती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के इस कदम पर विद्यार्थियों में भारी रोष है, जिस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भी विद्यार्थियों के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को विद्यार्थी व संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान विश्वविद्यालय के गेट नंबर-4 पर प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद वीसी से मिलकर समस्या के निदान पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के सदस्य अनिल गोरछी ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर 4 वर्षीय प्रोग्राम, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर छह वर्षीय कोर्स की 15 सीटें घटाने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जबकि वैज्ञानिकों की संख्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed