फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HTET: Strictness from the candidates, photostat shops remained open outside the examination center

एचटेट : परीक्षार्थियों से सख्ती, परीक्षा केंद्र के बाहर खुली रहीं फोटोस्टेट की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
HTET: Strictness from the candidates, photostat shops remained open outside the examination center
हिसार। एचटेट परीक्षा के अंतिम दिन रविवार को लेवल वन और टीजीटी पद के लिए लेवल टू की परीक्षा हुई। जिसमें सुबह 10 बजे 5982 परीक्षार्थी लेवल टू की परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 576 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, शाम की लेवल वन की परीक्षा में 2942 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 294 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विशेष बात यह थी कि एचटेट परीक्षा में एंट्री से लेकर परीक्षा रूम में बैठने तक परीक्षार्थियों पर सख्ती बरती गई, तो दूसरी ओर परीक्षा केंद्र से महज 10 कदम दूर फोटोस्टेट की दुकानें खुली रहीं। मामला जाट कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का है। हैरानी की बात थी कि परीक्षा केंद्र के बाहर मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात थे,जोकि सब कुछ देख रहे थे। परीक्षा से पहले डीसी डॉ. प्रियंका सोनी के सख्त निर्देश दे थे कि एचटेट परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटोस्टेट की दुकानें खुली नहीं रखी जा सकती थीं।
विज्ञापन

भीड़ देखकर परीक्षार्थियों को आया चक्कर, बेसुध होकर गिरे
पुलिस की सख्ती के बावजूद भी एचटेट के लिए बने परीक्षा केंद्र राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में भीड़ देखने को मिली। जिस कारण दो से तीन परीक्षार्थी बेसुध होकर गिर गए। जिन्हें लाइनों से अलग निकालकर परिसर में लाया गया, जिसके बाद पानी-पिलाकर व रेस्ट देकर परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। जिनमें रावलवास निवासी कविता, चूलीकलां निवासी सुदेश और पीरावली निवासी कमला थीं, जोकि भीड़ देखकर गिर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की चाबी और नीला पेन लेकर घुसे 50 फीसदी परीक्षार्थियों को लौटाया
एचटेट परीक्षा के अंतिम दिन रविवार को दो चरणों में परीक्षा ली गई। खास बात थी कि दोनों चरणों में हुई परीक्षा में 50 फीसदी परीक्षार्थी ऐसे थे, जोकि वाहनों की चाबी और नीला पेन लेकर एंट्री की। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इन परीक्षार्थियों को वापस भेज दिया। थोड़ी देर बाद परीक्षार्थियों ने काला पैन लेकर परीक्षा केंद्र में एंट्री की।
मनोविज्ञान और तार्किक सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
एचटेट परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों ने बताया कि सर्वाधिक विषयी प्रश्नों को हल करने में ज्यादा वक्त लगा। खासकर, मनोविज्ञान और तार्किक सवालों ने उन्हें काफी उलझाए रखा। परीक्षार्थियों ने बताया कि कुल 150 सवालों को हल करना था। लेकिन एक सवाल को हल करने में दो से ढाई मिनट तक का वक्त लगा था।

दो चरण में 8924 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 870 रहे अनुपस्थित
रविवार को एचटेट परीक्षा के अंतिम दिन रविवार को दोनों चरणों में कुल 8924 परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे। जबकि 870 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि दोनों चरणों में कुल 9794 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी।
वर्जन
एचटेट परीक्षा के अंतिम दिन रविवार को भी सुचारु रूप से खत्म हुई। सख्ती के दौरान कोई भी नकलची परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सका।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed