{"_id":"5ee911168ebc3e4307072dd3","slug":"hsvp-eo-additional-charge-given-to-ctm-for-name-only-hisar-news-rtk5597518195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ नाम के लिए दस दिन बाद सीटीएम को दिया एचएसवीपी ईओ का अतिरिक्त चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ नाम के लिए दस दिन बाद सीटीएम को दिया एचएसवीपी ईओ का अतिरिक्त चार्ज
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ वेदप्रकाश पांच जून के बाद कार्यालय नहीं आए हैं। इस कारण प्राधिकरण से जुड़े कई कार्यों पर ब्रेक लगे हुए हैं। हालांकि, मंगलवार को सीटीएम अश्वीर नैन ने ईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन करीब 10 दिन से स्थायी ईओ नहीं होने से कंप्लीशन से लेकर प्लॉट ट्रांसफर तक के काम लटके हुए हैं। इस कारण सेक्टर वासियों की परेशानी बढ़ी हुई थी। प्रशासन की कार्यशैली पर एक सवाल यह भी उठता है कि ईओ जैसे प्रमुख अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देने में भी दस दिन लगा दिए, जबकि यह जनता से जुड़ा महकमा है।
स्टाफ का टोटा, अकाउंटेंट के पास असिस्टेंट का भी चार्ज
प्राधिकरण कार्यालय में स्टाफ का भी टोटा है। अकाउंटेंट के पास असिस्टेंट का भी चार्ज है। ऐसे में कर्मचारियों को दो-दो जगह ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसलिए काम भी प्रभावित होता है। विशेष बात यह भी है कि अतिरिक्त कार्यभार भी सीटीएम मात्र तीन दिन के लिए ही संभालेंगे। इसके बाद शनिवार-रविवार का अवकाश होगा, जबकि सोमवार को स्थायी ईओ वेदप्रकाश लौट आएंगे।
सरकार द्वारा निर्धारित समय पर नहीं होता काम
प्रदेश सरकार की ओर से प्राधिकरण में सिटीजन चार्टर लागू करके हर काम का समय निर्धारित किया हुआ है। मगर कोई भी काम सिटीजन चार्टर के अनुसार नहीं होता है।
विज्ञापन
मैंने एचएसवीपी ईओ का अतिरिक्त कार्यभार मंगलवार को संभाल लिया है। मगर मैं तो हाईकोर्ट के केस संबंधी फाइल ही निकाल पाऊंगा। सोमवार को स्थायी ईओ छुट्टी से लौट आएंगे।
- अश्वीर नैन, सीटीएम एवं कार्यकारी ईओ, एचएसवीपी