फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   How will you get recognition when your family members are not giving you respect?

Hisar News: कैसे मिलेगी पहचान जब परिवार के लोग ही नहीं दे रहे सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
How will you get recognition when your family members are not giving you respect?
सरंपच की जगह प्रतिनि​धि का लगा बोर्ड। 
हिसार। सरकार ने प्रदेश में महिलाओं को आरक्षण देकर 50 प्रतिशत महिलाओं को सरपंच तो बना दिया लेकिन सरपंचों के परिजन उन्हें पहचान नहीं दे रहे। गांव के बाहर लगे बोर्ड में महिला सरपंच का नाम नहीं लिखा जा रहा। कहीं पर महिला सरपंच के जेठ का नाम लिखा है तो कहीं पर चाचा ससुर ने सरपंच निवास के बोर्ड लगा रखे हैं। कहीं पर सरपंच के बेटे ने अपनी मां को हटाकर अपना फोटो लगाया हुआ है। तीन तस्वीरों के जरिये आप पूरे जिले में महिला सरपंचों की स्थिति को समझ सकते हैं। जिले में 152 महिला सरपंच हैं, जिसमें 60 से 70 प्रतिशत से अधिक महिला सरपंचों का काम उनके प्रतिनिधि ही संभाल रहे हैं। कई गांवों में तो महिला सरपंचों के हस्ताक्षर भी प्रतिनिधि ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव खारा बरवाला में पूनम देवी सरपंच हैं। इस गांव के बाहर एक बोर्ड पर सरपंच निवास लिखा है। जिस पर मास्टर प्रीतम सिंह चंदेल लिखा हुआ है। बोर्ड पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा है, जो प्रीतम सिंह चंदेल का है। दरअसल पूनम प्रीतम सिंह चंदेल के भतीजे की बहू हैं। यहां न सरपंच का नाम है न उसके पति का।
विज्ञापन

गांव किशनगढ़ में गांव के बाहर लगे बोर्ड पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है सरपंच निवास। उसके नीचे नाम लिखा गया है हरि सिंह नैन। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी लिखा है, जो हरि सिंह का है। इस गांव में सरपंच प्रियंका हैं, जो जिले सिंह की पत्नी हैं। हरि सिंह नैन महिला सरपंच के जेठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चानौत में बस क्यू शेल्टर बनाया गया है। जिस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लोगो भी लगा है। इस गांव में सरपंच सरस्वती देवी हैं। बस क्यू शेल्टर पर सुभाष चंद्र बोस, सर छोटूराम के अलावा हिमांशु का भी फोटो लगाया गया है। हिमांशु सरस्वती के बेटे हैं। महिला सरपंच का नाम, फोटो दोनों गायब कर दिए गए हैं।


पंचायत विभाग सभी बैठकों में महिला सरपंचों को ही आमंत्रित करता है। विभाग की ओर से किए जाने वाले सभी कार्याें में महिला सरपंच ही होती हैं। सरपंचों के नाम पर कोई दूसरा हस्ताक्षर नहीं कर सकता। ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड लगाने के बारे में जानकारी नहीं है। - सुभाष शर्मा, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी, हिसार

सरंपच की जगह प्रतिनिधि का लगा बोर्ड। 

सरंपच की जगह प्रतिनिधि का लगा बोर्ड। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed